निखिल चौधरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान

Who is Nikhil Chaudhary?: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शामिल किया गया है। इस दौरान यदि वो डेब्यू कर लेते हैं तो फिर ये एक बड़ा रिकॉर्ड बन जाएगा।

संजय सिंह बिष्ट

Nikhil Chaudhary In Australia T20 Squad: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है। इस दौरान दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। जहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी होगी। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी को स्क्वॉज में शामिल किया गया है। यदि निखिल को इस दौरे पर अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह पिछले छह दशक में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

कौन हैं निखिल चौधरी

निखिल चौधरी का ताल्लुख देश की राजधानी दिल्ली से है। यहां पर उनका जन्म 4 मई 1996 को दिल्ली में हुआ था। बचपन के कुछ साल दिल्ली में रहने के बाद उनका पूरा परिवार पंजाब चला गया। पंजाब में निखिल ने क्रिकेट खेलना व उसकी बारीकियों के बारे में सीखा। पंजाब में उन्होंने आयु वर्ग और घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। उस वक्त निखिल को एक बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में लोग जानने लगे थे।

भज्जी की कप्तानी में खेल चुके हैं निखिल

निखिल चौधरी के क्रिकेट करियर का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि वह भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की कप्तानी में खेल चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 स्तर पर हरभजन के नेतृत्व में क्रिकेट खेला था। साल 2019 के आखिर में वह छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन इसी दौरान कोविड-19 महामारी फैल गई और दुनिया भर में लॉकडाउन लग गया। परिस्थितियों के चलते वह भारत वापस नहीं लौट सके और यहीं से उनके क्रिकेट करियर ने नया मोड़ लिया।

क्लब क्रिकेट से बिग बैश लीग तक का सफर

ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान निखिल ने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने स्थानीय क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई। इसके बाद उन्हें बिग बैश लीग में खेलने का अवसर मिला। होबार्ट हरिकेंस ने उन पर भरोसा जताया और टीम में शामिल किया। निखिल ने इस मंच पर भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया, जिसके चलते राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया।

निखिल चौधरी का घरेलू रिकॉर्ड भी काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक सात फर्स्ट क्लास मैचों में 393 रन बनाए हैं। वहीं नौ लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके बल्ले से 167 रन निकले हैं। टी20 क्रिकेट में वह 48 मैच खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 845 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी निखिल उपयोगी साबित हुए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम पांच विकेट दर्ज हैं, जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने नौ विकेट हासिल किए हैं। टी20 प्रारूप में वह 16 विकेट लेने में सफल रहे हैं। ऑलराउंड क्षमता और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर अब वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के दरवाजे तक पहुंच चुके हैं और क्रिकेट जगत की नजरें उनके संभावित डेब्यू पर टिकी हुई हैं।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?