रवींद्र जडेजा  
क्रिकेट

राजनीति में भाजपा की तरफ से बैटिंग करेंगे रवींद्र जडेजा, पत्नी रिवाबा जडेजा ने शेयर की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने क्रिकेट के इतर एक नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने राजनीति में एंट्री कर ली है। अपनी पत्नी की तरह उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने क्रिकेट के इतर एक नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने राजनीति में एंट्री कर ली है। अपनी पत्नी की तरह उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। जिसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

रिवाबा जडेजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि रवींद्र जडेजा ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। जडेजा ने पहले से ही अपना रुख साफ रखा था कि वह बीजेपी के समर्थक हैं। जिससे उनके फैंस को पहले से पता था कि वह अगर आगे जाकर किसी राजनीति पार्टी ज्वाइन करेंगे तो वह भाजपा ही होगी।

भाजपा में शामिल हुए रवींद्र जडेजा

पत्नी रिवाबा के साथ कर चुके हैं भाजपा का प्रचार

जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा के साथ कई बार चुनावी कैंपेन में दिखाई दे चुके हैं। वह चुनाव के दौरान अपनी पत्नी के साथ भाजपा का प्रचार करते भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई रोड शो भी किए हैं। ऐसे में अब जडेजा भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास

जानकारी के लिए बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद वह अपनी पत्नी और टीम इंडिया के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भी गए थे।

वनडे और टेस्ट में रहेगा अब फोकस

ज्ञात हो कि रवींद्र जडेजा भारत के लिए वनडे और टेस्ट मैच खेलेंगे। उनका भारत के लिए इंटरनेशनल करियर काफी शानदार है। वह कई मौकों पर भारत को अपने दम पर मुकाबला जितवा चुके हैं। वह भारत के बेस्ट ऑलराउंडर में से एक माने जाते हैं। फैंस उन्हें आगामी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया