- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Agm Meeting On 29 September Opening Of New Nca
BCCI एजीएम 29 सितंबर को नहीं होगा नए सचिव का खुलासा, नए NCA का होगा उद्घाटन
- Written By: प्रिया जैस
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सचिव जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से बीसीसीआई के नए सचिव को लेकर बाते हो रही है। ये भी कयास लगाया जा रहा था कि जय शाह के बाद अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को बीसीसीआई का नया सचिव बनाया जाएगा।

बीसीसीआई (सौजन्य-एक्स @BCCIdomestic)
बेंगलुरू : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सचिव जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से बीसीसीआई के नए सचिव को लेकर बाते हो रही है। ये भी कयास लगाया जा रहा था कि जय शाह के बाद अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को बीसीसीआई का नया सचिव बनाया जाएगा।
लेकिन अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आयी है। 29 सितंबर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) होगी लेकिन इस बैठक में बोर्ड के नए सचिव का चुनाव होने की संभावना नहीं है।
सचिव चुनने की तारीख आने की संभावना
हालांकि एजीएम शहर के बाहरी इलाके में अत्याधुनिक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के उद्घाटन के दौरान ही होगी क्योंकि बोर्ड के सभी सदस्य शहर में मौजूद रहेंगे। दो दशक से अधिक समय से पहले अस्तित्व में आने के बाद से एनसीए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर से संचालित हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
एजीएम में बीसीसीआई के नए सचिव का चुनाव नहीं होगा लेकिन इस बैठक में चुनाव के लिए विशेष आम बैठक (एसजीएम) की तारीख तय की जा सकती है। निवर्तमान सचिव जय शाह के सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का चेयरमैन चुने जाने के बाद नए सचिव की नियुक्ति अनिवार्य हो गई है।
18 सूत्री एजेंडे में सचिव नियुक्ति
शाह हालांकि एजीएम में बीसीसीआई सचिव की अपनी मौजूदगी भूमिका नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उन्हें आईसीसी चेयरमैन का प्रभार एक दिसंबर से संभालना है। सभी राज्य संघों को भेजे गए बैठक के 18 सूत्री एजेंडे में अन्य महत्वपूर्ण बिंदु आईसीसी बैठकों में बीसीसीआई के प्रतिनिधि की नियुक्ति है क्योंकि शाह अब उस भूमिका के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें- दिलीप ट्रॉफी में भी दिलेरी नहीं दिखा सके श्रेयस अय्यर
आईसीसी में बोर्ड के प्रतिनिधि के लिए बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी के नाम पर चर्चा हो सकती है या यह पद नए सचिव को मिल सकता है। लेकिन 69 वर्षीय बिन्नी के लिए उम्र उनके पक्ष में नहीं है क्योंकि प्रशासन में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र 70 वर्ष है।
एजीएम की गतिविधियां
इन दो महत्वपूर्ण मामलों के अलावा एजीएम में आईपीएल की संचालन परिषद में आम सभा के दो और भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) के एक प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। एजीएम में बोर्ड की कुछ नियमित गतिविधियां भी शामिल होंगी जैसे 2024-25 के लिए वार्षिक बजट को स्वीकृति और लोकपाल तथा आचरण अधिकारी की नियुक्ति।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड
बैठक में बीसीसीआई संविधान के अनुसार क्रिकेट समिति और स्थायी समिति की नियुक्ति की जाएगी, साथ ही नियम 27 के तहत नई अंपायर समिति का गठन किया जाएगा। एजीएम में घरेलू क्रिकेट से संबंधित शीर्ष परिषद द्वारा बनाए गए नियमों को मंजूरी देने के अलावा ‘यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति के तहत गठित बीसीसीआई की आंतरिक समिति की रिपोर्ट’ पर भी विचार किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bcci agm meeting on 29 september opening of new nca
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
370 Biryani Controversy: मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया प्रणित मोरे का मजाक, सोशल मीडिया पर घिरे तो हटाया पोस्ट
Jun 12, 2026 | 01:28 PMनोएडा वालों की मौज! सीएम योगी ने शुरू की 34 इलेक्ट्रिक बसें, अब जेवर एयरपोर्ट जाना होगा बेहद आसान
Jun 12, 2026 | 01:23 PMMeenakshi Natarajan Case: मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, EC को दी चुनौती
Jun 12, 2026 | 01:21 PMBhopal News: गोविंदपुरा के जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकल और स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Jun 12, 2026 | 01:20 PMगड़चिरोली में स्टील हब परियोजना पर विवाद, भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हजारों किसान आंदोलनरत
Jun 12, 2026 | 01:06 PMजमीन रूपांतरण मामले में फंसे पूर्व RDC खिरोलकर; जांच रिपोर्ट मिलते ही कलेक्टर विनय गौडा ने दिए समीक्षा के आदेश
Jun 12, 2026 | 01:01 PMगोद में बीमार भाभी को लेकर थाने पहुंचा देवर, निजी अस्पताल में इलाज के बाद दोनों किडनी खराब होने का लगाया आरोप
Jun 12, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














