ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति (Image- Social Media) 
क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ईशान किशन की शादी पर आया बड़ा अपडेट, गर्लफ्रेंड अदिति को लेकर दादा ने क्या कहा?

Bihar News: ईशान किशन की शादी को लेकर उनके दादा अनुराग पांडेय ने बड़ा बयान दिया है कि उसको जिससे शादी करना है करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी ही सबसे अहम है और वही उनका अंतिम फैसला होगा।

अर्पित शुक्ला

Ishan kishan Girlfriend Aditi: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडेय ने उनकी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिहार के औरंगाबाद में रहने वाले अनुराग पांडेय ने कहा कि अगर ईशान किशन जिसे चाहेंगे, परिवार उसे पूरी तरह स्वीकार करेगा। यह बयान हाल ही में परिवार के भीतर हुई बातचीत के दौरान आया। उन्होंने बताया कि ईशान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में उन्हें जानकारी दी थी और परिवार की प्राथमिकता केवल बच्चों की खुशी है। दादा ने कहा कि शादी का फैसला पूरी तरह से ईशान का होगा, और उनका परिवार उसमें उनके साथ है।

हंसते हुए दादा ने यह भी कहा कि ईशान ने उन्हें बताया था कि अदिति उनके इंटरव्यू की तारीफ कर रही थीं। इस पर मजाक करते हुए उन्होंने कहा, "अब हम इसके बारे में क्या बोलें, जो मन होगा वही करेगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि ईशान जिस लड़की से भी शादी करेंगे, परिवार उसे स्वीकार करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बड़े भाई ने भी जिस लड़की से शादी करने का मन बनाया था, वही परंपरा आगे भी निभाई जाएगी।

अदिति कौन हैं?

अदिति के बारे में पूछे जाने पर दादा अनुराग पांडेय ने बताया कि वह ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं। अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं। अनुराग पांडेय ने यह भी कहा कि अदिति मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईशान किशन जिसे भी पसंद करें, वह उसी से शादी करें, और परिवार को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि गांव या समाज क्या कहेगा।

उनका मानना है कि जहां बच्चे खुश हैं, वही सही फैसला है। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा, "गांव वालों के फेर में पड़ने की जरूरत नहीं है। हमारी खुशी बच्चों की खुशी में है, और हम उसी को प्राथमिकता देते हैं।" यह बयान ईशान किशन की शादी को लेकर उनके परिवार का खुला और समर्थनभरा दृष्टिकोण दर्शाता है।

पाकिस्तान से आज महामुकाबला

T20 World Cup 2026 के तहत 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच R. Premadasa Stadium में आयोजित होगा, जहां हमेशा बड़े मैचों का रोमांच अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है। दोनों टीमें इस समय शानदार लय में हैं और टूर्नामेंट में अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी हैं। ऐसे में फैंस को एक और यादगार भिड़ंत की उम्मीद है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात