भारत और जिम्बाब्वे के कप्तान  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND W vs ZIM W: भारत ने जीता टॉस, बैटिंग का लिया फैसला; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND vs ZIM: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • महिला क्रिकेट में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस

  • रायपुर के वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा मैच

  • भारत इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है।

IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी अहम मुकाबला रायपुर के वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारत इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है। फूल टाइम कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में यह भारत की पहली द्विपक्षीय महिला टी-20 सीरीज है।

क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरी है भारतीय टीम

भारत ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर श्रृंखला में दो-शून्य की अजेय बढ़त बना ली थी। एक तरफ से कहा जाए तो भारत यह सीरीज पहले ही जीत चुका है। भारतीय महिला टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने और 3-0 से क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी है. भरतीय टीम शुरू के दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

स्मृति मंधाना के लिए आज है ये बड़ा मौका

अगर भारतीय महिला टीम आज का मैच जीत जाती है तो ये स्मृति मंधाना के पूर्णकालिक कप्तान बनने के बेहतरीन तोहफा होगा। उन्हें हरमप्रीत कौर के बाद भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया है. आपको बता दें कि, टी-20 सीरीज के बाद वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। इसके मुकाबले इस महीने की 23, 25 और 28 तारीख को होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत।

जिम्बाब्वे महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (डब्ल्यू), कुदजई चिगोरा, लोरिन फिरी, तेंडाई मकुशा, नोमवेलो सिबांडा।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन