WPL Auction 2027: 28 अक्टूबर को कोच्चि में सजेगा मेला, 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

WPL 2027 Auction: WPL 2027 सीजन का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा। 146 खिलाड़ियों की इस नीलामी में 5 टीमों के पास सिर्फ 27 स्लॉट खाली हैं। आइए जानते है WPL से जुड़ी हर अपडेट।
WPL Auction 2027
महिला प्रीमियर लीग सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

WPL 2027 सीजन का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा।

नीलामी में देश-विदेश की कुल 146 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी

ऑक्शन पूल में कुल 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

WPL Auction Date: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख और वेन्यू का ऐलान हो चुका है। इस बार का मेगा ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस नीलामी में देश-विदेश की कुल 146 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं, जिन पर 5 फ्रेंचाइजी टीमें दांव लगाती नजर आएंगी।

27 खाली जगहों के लिए 146 दावेदार

इस बार WPL ऑक्शन में मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। लीग की सभी 5 टीमों को मिलाकर कुल 27 खिलाड़ियों की जगह ही खाली है। इसका मतलब है कि 146 में से सिर्फ 27 क्रिकेटर्स की किस्मत चमकेगी और बाकी खिलाड़ियों को मायूस होना पड़ेगा।

WPL Auction 2027
नवजोत सिंह सिद्धू को क्यों कहा जाता था जॉन्टी सिंह? जानिए शायरी के उस्ताद की अनसुनी कहानी

भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का गणित

इस शॉर्टलिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। ऑक्शन पूल में कुल 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी टीमों के लिए स्लॉट सीमित हैं। पांचों टीमों को मिलाकर भारतीय खिलाड़ियों के लिए 20 स्लॉट और विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 7 जगह ही खाली बची हैं।

डंकली और मोलिन्यू की बेस प्राइस सबसे ज्यादा

विदेशी सितारों में इंग्लैंड की ताबड़तोड़ बल्लेबाज सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू पर सबकी नजरें रहेंगी। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय की है। बेस प्राइस वह शुरुआती कीमत होती है, जहां से किसी खिलाड़ी के लिए बोली की शुरुआत होती है।

WPL Auction 2027
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

क्या होता है बेस प्राइस का नियम?

दरअसल, नियमों के मुताबिक, बेस प्राइस यह गारंटी नहीं देता कि खिलाड़ी को उतनी रकम मिलेगी ही। यह सिर्फ बोली शुरू होने का पैमाना है। अगर ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने उस खिलाड़ी पर दिलचस्पी नहीं दिखाई, तो वह खिलाड़ी अनसोल्ड (बिना बिका) भी रह सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कोच्चि में होने वाले इस मिनी ऑक्शन में कौन सी टीम किस खिलाड़ी को खरीदकर बाजी मारती है।

शाम 5:30 बजे शुरू होगी नीलामी

महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी 28 अक्तूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी। कोच्चि में होने वाली इस प्रक्रिया के दौरान फ्रेंचाइजियां उपलब्ध स्लॉट के अनुसार खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी और अपनी टीमों को मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com