भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश को 41 रनों से रौंदा

India vs Bangladesh: एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 127 रनों पर ढेर किया।

उज्जवल सिन्हा

India vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super 4: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम ने 41 रनों से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने एशिया कप में लगातार पांच मुकाबले में जीत दर्ज किया है। इस टूर्नामेंट में भारत ने जीत का पंच लगा दिया है।

दुबई में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। भारत के सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान गिल 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद इस मैच में शिवम दुबे को तीन नंबर पर भेजा गया लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन बनाकर 83 के स्कोर पर चलते बने।

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

शिवम दुबे के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 112 के स्कोर पर अभिषेक 37 गेंदों में 75 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस दौरान अभिषके ने 6 चौका और 5 छक्का लगाया। अभिषेक के बाद सूर्यकुमार यादव भी चलते बने। 114 के स्कोर पर 5 रन बनाकर सूर्या आउट हो गए। तिलक वर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके। वो 5 रन बनाकर आउट हो गए। 129 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा।

हार्दिक पांड्या का फिनिशिंग टच

उसके बाद हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 15 गेदों का सामना किया और केवल 10 रन ही बना सके। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2 विकेट चटकाए। उसके अलावा तंजीम हसन ने 1, सैफुद्दीन ने 1 और मुस्तफिजुर ने 1 विकेट चटकाए।

127 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तंजीद हसन 1 रन बनाकर आउट हो गए। 4 के स्कोर पर बांग्लादेश को पहला झटका लगा। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए सैफ हसन और परवेज हूसैन इमोन के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान परवेज 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद तो कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज के सामने टिका ही नहीं। तौहीद भी 7 रन बनाकर आउट हुए। शमीम को खाता भी नहीं खोल सके। इसी बीच सैफ हसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और स्कोर को आगे बढ़ाते रहे।

जाकिर अली भी 4 रन बनाकर चलते बने। सेफुद्दीन भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद रिशाद हुसैन 2 रन बनाकर चलते बने। तंजीम हसन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। अंत में सैफ हसन भी 69 के स्कोर पर आउट हो गए। बांग्लादेश सभी विकेट खोकर 127 रन ही बना सके। जसप्रीत बुमराह ने चलता किया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 2, वरुण चक्रवर्ती ने 2, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक