भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND W vs SL W: शेफाली वर्मा की धुआंधार पारी में उड़ा श्रीलंका, भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी जीत ली है।

उज्जवल सिन्हा

India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है और सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ही 28 और 30 दिसंबर को अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस जीता और श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा और चामरी अथापथु की सलामी जोड़ी ने 4.3 ओवरों में 25 रन जुटाए। चामरी महज 3 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। मेहमान टीम 45 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी।

रेणुका सिंह की शानदार गेंदबाजी

उसके बाद इमेशा दुलानी ने कविशा दिलहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही श्रीलंकाई टीम लड़खड़ा गई। इमेशा दुलानी 27 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कविशा दिलहारी ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारतीय खेमे से रेणुका सिंह ने 4 विकेट निकाले, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए।

भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में जीत दर्ज की

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 13.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने 3.2 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। मंधाना महज 1 रन ही टीम के खाते में जोड़ सकीं। हालांकि, एक छोर पर शेफाली लगातार तेजी से रन बनाते रही। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

शेफाली वर्मा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में अटूट 48 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। शेफाली 42 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 79 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 18 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी इकलौती सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 3 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज