मोहम्मद सिराज और केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कैरेबियाई टीम के लिए पहले दिन काल बने सिराज-राहुल, एक ने गेंद तो दूसरे ने बल्ले से मचाया धमाल

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने बढ़त बनाई। केएल राहुल, बुमराह और सिराज ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs WI, 1st Day Highlight: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। ये ही कारण रहा कि भारतीय टीम अब तक टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही और 44.1 ओवर में सिर्फ 162 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम को मजबूत स्थिति में आने का मौका मिला।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी रही कमजोर

पहले दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज किसी तरह का खास योगदान नहीं दे सके। टीम का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं पहुंचा। सबसे ज्यादा रन जस्टिन ग्रीव्स ने बनाए, जिन्होंने 48 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। कप्तान शाई होप ने 36 गेंदों में 26 और रोस्टन चेस ने 43 गेंदों में 24 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौटते रहे। भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ के सामने विरोधी टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। ये ही कारण रहा कि वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर ढेर हो गई।

केएल राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत की ओर से केएल राहुल ने 114 गेंद में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी ने टीम को शुरुआती आधार प्रदान किया और दूसरे दिन भी वह बल्लेबाजी जारी रखेंगे। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 54 गेंद में 36 रन बनाने में सफल रहे, जबकि साईं सुदर्शन 19 गेंद में केवल 7 रन ही जोड़ पाए। कप्तान शुभमन गिल ने 42 गेंद में 18 रन बनाकर क्रीज पर मजबूती दिखाई। पहले दिन खत्म होने तक भारत ने 38 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए थे और 41 रनों से पीछे थे।

बुमराह-सिराज ने दिखाई ताकत

भारतीय तेज गेंदबाजों ने पहले दिन धमाका किया। मोहम्मद सिराज ने 14 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह ने भी 14 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा स्पिनर कुलदीप यादव ने 2 विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया। कुल मिलाकर पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार लाइन और लेंथ के कारण वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में रही।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला