रोहित शर्मा और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

श्रीलंका पहुंचे रोहित और कोहली, ODI सीरीज से पहले नेट्स में बहाएंगे पसीना

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ दो अगस्त से शुरू होने वाली तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला से पहले यहां अभ्यास सत्र में भाग लेंगे।

मृणाल पाठक

कोलंबो: भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। जहां टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है। हालांकि भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं वनडे सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी श्रीलंका पहुंच गए हैं।

भारत और श्रीलंका के खिलाफ दो अगस्त से वनडे सीरीज शुरू होने वाली। इससे पहले यहां अभ्यास सत्र भी होना है, जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी भाग लेंगे। रोहित, कोहली और पहली बार टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा सहित वनडे टीम मैं शामिल खिलाड़ी रविवार को यहां पहुंचे। सूर्यकुमार यादव की अगवाई में भारतीय टी20 टीम पालेकल में मंगलवार को अंतिम मैच खेलेगी। इसके बाद वनडे टीम में शामिल खिलाडी रोहित के नेतृत्व वाली टीम से जुड़ेंगे।

रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला से श्रेयस अय्यर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वनडे टीम में शामिल यह सभी खिलाड़ी सहायक कोच अभिषेक नायर की देखरेख में कोलंबो में अभ्यास करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ तीनों वनडे मैच यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच दो अगस्त, दूसरा चार अगस्त और तीसरा मैच सात अगस्त को खेला जाएगा ।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच अप टी20 सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 30 जुलाई को खेला जाना है। जहां भारत मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करने की कोशिश में रहेगा। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

छात्र आंदोलन, बेरोजगारी और आरक्षण पर मायावती ने उठाए सवाल; BJP-कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा