क्रिकेट

IND vs SA, Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, फिरकी गेंदबाजों का चला जादू; 15 विकेट गिरे

India vs South Africa, Day 2 Highlights: भारतीय टीम ने दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के दूसरी पारी में 7 विकेट गिरा दिए है। साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट गंवाकर 93 रन बनाए है। अफ्रीका 63 रनों से आगे है।

उज्जवल सिन्हा

India vs South Africa, 1st Test Day 2 Highlights: भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 93 रन पर सात विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखी है। दक्षिण अफ्रीका के पास दूसरी पारी में 63 रन की बढ़त है और उसके तीन विकेट शेष है। स्टंप्स के समय पारी के सर्वोच्च स्कोरर कप्तान तेम्बा बावुमा (29) के साथ कोर्बिन बॉश (एक) क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में चार जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये है। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। इससे पहले भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमटी। कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हार्ट होना पड़ा। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे है। अब तीसरे दिन के खेल पर सभी की नजरें होगी।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: ऐसा रहा दूसरे दिन का हाल

दूसरे दिन का खेल पूरी तरह भारत के प्रभुत्व में रहा, जिससे टीम ने मैच में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। साउथ अफ़्रीका के कप्तान टेम्बा बवूमा अभी भी क्रीज़ पर हैं, लेकिन उनकी टीम के केवल तीन विकेट ही बचे हैं। अगर साउथ अफ़्रीका भारत को चुनौती देना चाहती है, तो उन्हें एक मजबूत साझेदारी की जरूरत है। मैच का अंतिम दिन कल है, और भारत यही चाहेगा कि पहले सत्र में ही मुकाबले का नतीजा निकल जाए।







IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: रौशनी के कारण दिन का खेल हुआ खत्म

रौशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया है। अंपायर ने लाइट मीटर में रौशनी चेक किया और खेल को खत्म करने की घोषणा कर दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए है। कप्तान टेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश बल्लेबाजी कर रहे है। साउथ अफ्रीका अभी भारत से 63 रनों से आगे है। बावुमा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: यानसेन लौटे पवेलियन

साउथ अफ्रीका को सातवां झटका यानसेन के रूप में लगा। यानसेन 13 रन बनाकर 91 के स्कोर पर आउट हो गए। यह विकेट कुलदीप यादव ने लिया। साउथ अफ्रीका अब 61 रन आगे है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: साउथ अफ्रीका को लगा छठा झटका

साउथ अफ्रीका को छठा झटका काइल वेरेन के रूप में लगा। काइल वेरेन 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अक्षर पटेल ने वेरेन को चलता किया। 75 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को छठा झटका लगा।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: जडेजा ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

जडेजा ने स्टब्स को आउट करते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो भारत में 2000 रन से ज्यादा और 250 विकेट से ज्यादा लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने है। जडेजा से पहले यह कारनामा इंग्लैंड में इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया था।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: भारत में 250+ टेस्ट विकेट

  • 383 आर अश्विन
  • 350 अनिल कुंबले
  • 265 हरभजन सिंह
  • 250 रवींद्र जडेजा *

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: जडेजा ने स्टब्स को किया चलता

साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। स्टब्स 5 रन बनाकर आउट हो गए है। साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट 60 के स्कोर पर गिरा। अफ्रीका टीम 30 रनों से आगे है। इस पारी में यह जडेजा का चौथा विकेट है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: जडेजा ने अफ्रीका को दिया एक और झटका

साउथ अफ्रीका को चौथा झटका टोनी डी जोर्जी के रूप में लगा। टोनी डी जोर्जी 2 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा ने जोर्जी को आउट करके साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने 40 रनों पर 4 विकेट गंवा दिया है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: जडेजा ने वियान मुल्डर को भेजा पवेलियन

साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका वियान मुल्डर के रूप में लगा। वियान मुल्डर 11 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका ने 38 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया। अब साउथ अफ्रीका की टीम 8 रनों से आगे हो गई है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: मार्करम के रूप में लगा दूसरा झटका

मार्करम के रूप में साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। जडेजा ने मार्करम को आउट किया। मार्करम 4 रन बनाकर 25 के स्कोर पर आउट हो गए। अभी भी साउथ अफ्रीका की टीम भारत से 5 रन पीछे है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: रियान रिकल्टन लौटे पवेलियन

साउथ अफ्रीका को पहला झटका 18 के स्कोर पर लगा। 11 रन बनाकर रियान रिकल्टन आउट हो गए। कुलदीप यादव ने रिकल्टन को चलता किया। इसी के साथ चायकाल की घोषणा कर दी गई है। साउथ अफ्रीका अभी 12 रनों से पीछे है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: 189 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

पहली पारी में भारतीय टीम 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 और मार्को यानसेन ने 3 विकेट चटकाए।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: भारत को लगा सातवां झटका

भारतीय टीम को सातवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप यादव 1 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम को 172 के स्कोर पर 7वां झटका लगा। भारतीय टीम 13 रनों की बढ़त बनाए हुए है। अब बल्लेबाज में सिर्फ अक्षर पटेल ही बचे हैं।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: जडेजा लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को छठा झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। जडेजा 27 रन बनाकर आउट हो गए। 171 के स्कोर पर भारतीय टीम को छठा झटका लगा। हार्मर ने जडेजा को पवेलियन भेजा। भारतीय टीम अभी 12 रनों से आगे है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: भारतीय टीम ने बनाई बढ़त

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने बढ़त बना ली है। जडेजा ने 4 चौका लगाकर बढ़त बनाई। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। वहीं भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर बढ़त बना ली है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: ध्रुव जुरेल लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को पांचवां झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा। जुरेल 14 रन बनाकर 153 के स्कोर पर आउट हो गए। जुरेल का साइमन हार्मर ने चलता किया। भारतीय टीम अभी भी साउथ अफ्रीका से 6 रन पीछे है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: लंच तक भारत ने बनाए 138 रन

दूसरे दिन लंच तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा 11 और जुरेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 1, महाराज ने 1, कॉर्बिन बॉश ने 1 और हार्मर ने 1 विकेट चटकाए। लंच के बाद भारतीय टीम की नजरें बढ़त लेने पर होगी।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: टेस्ट में 4000 रन और 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • इयान बॉथम (5200 रन, 383 विकेट)
  • कपिल देव (5248 रन, 434 विकेट)
  • डेनियल विटोरी (4531 रन, 362 विकेट)
  • रवींद्र जडेजा (4000* रन, 338 विकेट)

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: भारत को लगा बड़ा झटका, पंत लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत 27 रन बनाकर आउट हो गए। 132 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा है। कार्बिन बॉश ने पंत को आउट किया।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

रवींद्र जडेजा टेस्ट में 4000 रन और 300 विकेट का डबल करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। जडेजा से पहले ऐसा कारनामा सिर्फ कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ने किया है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: केएल राहुल हुए आउट

भारतीय टीम को तीसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा। केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को 109 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। भारतीय टीम अभी भी साउथ अफ्रीका से 50 रन पीछे है। अब बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा उतरे हैं।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: भारत के लिए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक छक्के

  • 91 ऋषभ पंत
  • 90 वीरेंद्र सहवाग
  • 88 रोहित शर्मा
  • 80 रवींद्र जडेजा
  • 78 एमएस धोनी

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: शुभमन गिल हुए रिटायर्ड हर्ट

शुभमन गिल एक चौका लगाते ही रिटायर्ड हर्ट हो गए। गिल को शॉट लगाते ही तकलीफ महसूस हुई और वो मैदान के बाहर चले गए हैं। फीजियो उन्हें मैदान के बाहर लेकर गए।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: वाशिंग्टन सुंदर को हार्मर ने किया चलता

भारतीय टीम को दूसरा झटका वाशिंग्टन सुंदर के रूप में लगा है। सुंदर 29 रन बनाकर 75 के स्कोर पर आउट हो गए। सुंदर का विकेट साइमन हार्मर ने लिया। भारतीय टीम अभी 84 रन पीछे है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: भारतीय टीम 50 के पार

भारतीय टीम ने दूसरे दिन अच्छी शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाज केएल राहुल और सुंदर ने भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61 रन है। वाशिंग्टन सुंदर 16 और राहुल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। वहीं केएल राहुल उनका सामना करेंगे। भारतीय टीम अभी साउथ अफ्रीका से 122 रनों से पीछे है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: जडेजा हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

रवींद्र जडेजा टेस्ट में 4000 रन और 300 विकेट का डबल करने वाले चौथे क्रिकेटर बनने से 10 रन दूर हैं। अभी तक ऐसा सिर्फ कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ने किया है।

IND vs SA, 1st Test Day 2 Live Update: दूसरे दिन का खेल जल्द होगा शुरू

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जल्द शुरू होगा। भारतीय टीम पहले दिन 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना चुकी है। वहीं केएल राहुल और सुंदर मोर्चा संभाले हुए हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान