धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का नजारा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: धर्मशाला T20I पर संकट! मैच से एक दिन पहले बारिश की आशंका, स्टेडियम के उपर छाए बादल

Dharamshala stadium Weather Report: धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच से पहले बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है, जिससे फैंस को मैच के प्रभावित होने की चिंता सता रही है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs SA 3rd Match Weather Report: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी20 मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दौरान हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इससे फैंस और आयोजकों की चिंता जरूर बढ़ गई है।

दोनों टीमें पहुंचीं धर्मशाला

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शुक्रवार को ही धर्मशाला पहुंच चुकी हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकट काउंटरों पर भारी भीड़ उमड़ रही है और दर्शकों को टिकट पाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम के बदलते मिजाज ने फैंस की उत्सुकता के बीच चिंता भी पैदा कर दी है।

HPCA ने की पूरी तैयारी

मौसम की चुनौती को देखते हुए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने पूरी तैयारी कर रखी है। स्टेडियम में मैदान को ढकने के लिए आधुनिक कवर उपलब्ध हैं। इसके अलावा सुपर सोकर मशीनों की मदद से बारिश के बाद मैदान को जल्दी सुखाने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मैच पर ज्यादा असर न पड़े।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेंद्र कुमार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदला है। लाहुल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के धौलाधार क्षेत्रों में हल्के हिमपात का अनुमान है। वहीं धर्मशाला में मैच के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

प्रदेशभर में बादल छाए

शनिवार को शिमला, धर्मशाला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंडी, बिलासपुर और ऊना में कोहरा पड़ने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश के ताबो में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा, जबकि अन्य स्थानों पर तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं मंडी में दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई।

प्रदेश में नेरी का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, जबकि शिमला, नाहन और पांवटा साहिब में 10 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री के बीच रहा। खास बात यह है कि **शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध