भारत बनाम पाकिस्तान (डिजाइन फोटो) 
क्रिकेट

IND vs PAK Women's T20: आज बर्मिंघम में महा-संग्राम! जानें कब और कहां दिखेगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच

India vs Pakistan Match Today: भारत और पाकिस्तान के बीच आज महिला टी20 वर्ल्ड कप का छठवां मुकाबला खेला जाएगा। यहां जानें कहा और कब देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग।

प्रिया जैस

IND vs PAK T20 World Cup Match Today: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आज महामकाबला खेला जाना है। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करने की जंग में आज भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ेगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है।

इस बार भी भारतीय महिला टीम इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए आगे बढ़ रही है। इस बार भी पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी है। अब तो दोनों टीमों के बीच 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है, इनमें से 13 मुकाबलों भारतीय महिला टीम ने बाजी मारी है।

इससे पहले 2024 महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमें आमने-सामने आई थी। जहां दुबई में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में जानते हैं आज भारत-पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप 2026 का मैच फैंस कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

India vs Pakistan का मैच लाइव

भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला शाम 7 बजे खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस 6.30 बजे होगा। महिला विश्व कप 2026 का भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर की जाएगी। अगर आप टीवी में देखना चाहते है तो इसका टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण का यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा।

फ्री में भी देख सकते है मैच

भारत में महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला फ्री में भी देखा जा सकता है। यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) टीवी चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयांका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, यस्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा।

पाकिस्तान महिला टीम: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), सायरा जबीन, आयशा जफर, इरम जावेद, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, नतालिया परवेज, इमान फातिमा, डायना बेग, नशरा संधू, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, तुबा हसन, तस्मिया रुबाब।

Messi Event Case में SIT की कार्रवाई, कोच्चि में रिपोर्टर टीवी के ऑफिस पहुंची पुलिस, तलाशी से मचा हड़कंप

एक नहीं दो निमंत्रण भेजे गए थे, BRICS के लिए बांग्लादेश को निमंत्रण भेजने पर MEA का बयान

UPI MDR Rule: 3000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, लेकिन किसे देना होगा? NPCI ने दिए सभी सवालों के जवाब, पढ़ें पूरी खबर

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई