हार के बाद पाक फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत के हाथों हुई कंबल कुटाई से बौखलाए पाकिस्तानी फैन्स, बोले-'हर बार बेइज्जत करने बुलाते हैं'-VIDEO

रविवार को दुबई में खेले गए India Vs Pakistan मैच में PAK की बहुत बुरी हार के बाद फैंस का दिल बुरी तरह से टूट गया है। वे अपनी टीम पर घटिया परफॉर्मेंस से बेहद दुखी मन के साथ टूटे दिल से रिएक्शन दे रहे।

सौरभ शर्मा

Pakistan Fans Reaction After Defeat: कल भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जिस तरह का नजारा देखने को वो एक बार फिर से क्रिकेट के इतिहास में अनोखे अंदाज के लिए दर्ज हो गया। एशिया कप 2025 में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस का दिल बुरी तरह से चकनाचूर हो गया है। दुबई में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने एकतरफा 7 विकेट से शिकस्त दी इसके साथ ही पाक टीम के फैंस का गुस्सा भी उनके टीम के लिए सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

स्टेडियम के बाहर और सोशल मीडिया दोनो जगह पर पाकिस्तानी फैंस अपनी ही टीम को जमकर लताड़ रहे हैं। उनके तरह-तरह के रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे टीम के प्रदर्शन को 'फिजूल' और खुद को 'जलील' होने वाला बता रहे हैं। यह हार सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि सालों की उम्मीदों के चकनाचूर होने की कहानी को बयां करती है।

हरे झंडे वाले हमें जलील करवाते

फैंस का गुस्सा टीम की रणनीति और खिलाड़ियों की काबिलियत पर था। एक फैन ने गुस्से में कहा, "इंडिया दुनिया की बेस्ट टीम है। उसको एशिया कप में इन बच्चों के साथ नहीं खेलना चाहिए। ये बेबी टीम है।" एक अन्य फैन ने अपनी हताशा व्यक्त करते हुए कहा, "मैं एक भी मैच मिस नहीं करता। मैं क्या जलील होने के लिए आता हूं। इस हरे झंडे के लिए आता हूं। हमें ये जलील करवाते हो, ये टीम ही बंद कर दो।" एक और फैन ने सीधे अपनी टीम की कमजोरी की ओर इशारा करते हुए कहा, "सिर में दर्द हो गया, लेकिन ये नहीं सुधरेंगे। 5 साल से कुलदीप यादव हमारी बैंड बजा रहा है। मजाल है कि हमारे बैटसमैन इस पर काम करेंगे। सारे के सारे घंटे हैं।"

दिल टूट गया, अब मैच देखने नहीं आएंगे

मैच के बाद पाकिस्तानी फैंस का दर्द छलक उठा। अबू धाबी से भारी रकम खर्च करके मैच देखने आए एक फैन ने कहा, "पूरा मैच एकतरफा था। बिल्कुल भी रोमांच नहीं था। अगर मैच कहीं फंसता तो कह भी सकते थे कि अच्छा मैच था। लेकिन इंडिया ने बहुत अच्छा खेला।" एक अन्य प्रशंसक ने कहा, "दिल टूट गया। हमें अब पाकिस्तान का कोई गेम देखने ही नहीं आना।" वहीं, स्कूल छोड़कर मैच देखने आए एक युवा प्रशंसक ने कहा, "पाकिस्तान की टीम ने बेहद फिजूल खेल खेला। फखर जमान से बहुत उम्मीद थी, लेकिन वे सीधी बॉल तक को नहीं खेल पाते।" एक फैन ने तो यहां तक गुजारिश कर दी, “टीम इंडिया, प्लीज अगला मैच खेलना छोड़ दो। बॉयकॉट कर दो ना प्लीज। हम खुद से फाइनल नहीं पहुंच सकते, आप मदद कर दो।”

5 साल से कुलदीप हमारी बैंड बजा रहा

फैंस की यह निराशा जायज है। मैच में पाकिस्तान की टीम कहीं भी भारत के सामने टिकती नजर नहीं आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम महज 127 रन ही बना सकी, जिसे भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 47 रनों के साथ 16वें ओवर में ही बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जाल बुनते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस शर्मनाक प्रदर्शन ने फैंस को हताश कर दिया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना