दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल या गर्मी बनेगी विलेन? जानिए दुबई के मौसम का हाल

IND vs PAK Final Weather Report: एशिया कप 2025 का फाइनल आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में रात 8 बजे से होगा। मौसम साफ रहेगा लेकिन गर्मी खिलाड़ियों को चुनौती दे सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रात 8 बजे से शुरू होने वाले इस महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं।

भारत और पाकिस्तान की इस सीजन में पहले दो बार टक्कर हो चुकी है और दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब भारतीय टीम ‘फाइनल वार’ करके लगातार तीसरी बार एशिया कप जीतने की कोशिश करेगी, जबकि पाकिस्तान पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

मौसम पर सबकी नजरें

दुबई का मौसम हमेशा से खिलाड़ियों की परीक्षा लेता आया है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके साथ ही ह्यूमिडिटी भी खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। अब तक इस मैदान पर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों को पसीना बहाना पड़ा है और आज भी हालात कुछ अलग नहीं होंगे।

टॉस रहेगा गेम चेंजर

दुबई की पिच पर टॉस का अहम रोल माना जाता है। यहां की सतह स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिलती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर्स ही खेल का रुख बदलने का दम रखते हैं। इस मैदान पर रन चेज करने वाली टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, इसलिए दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।

स्पिनर्स का जलवा

एशिया कप 2025 में भारतीय स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुलदीप यादव इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों में 4 विकेट लिए हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने भी 5 विकेट चटकाकर मध्य ओवरों में टीम इंडिया को मजबूती दी है। पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों को इन दोनों के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

कौन बनेगा चैंपियन?

फाइनल से पहले भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी संभव है। एक बड़ी पारी या फिर कोई घातक गेंदबाजी स्पैल मैच का पासा पलट सकता है। ऐसे में दुबई की गर्मी, पिच और दबाव तीनों ही कारक तय करेंगे कि एशिया कप 2025 का ताज किसके सिर सजेगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा