-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- We Will Play Aggressively Says Suryakumar Yadav Ahead Asia Cup 2025 Final
Asia Cup 2025 फाइनल से पहले सूर्या का बयान हुआ वायरल, पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- हम उसी अंदाज…
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Asia Cup 2025: श्रीलंका पर रोमाचंक जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिताबी मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम आक्रमक अंदाज में ही खेलेगी।

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला अब बस कुछ ही घंटों दूर है। रविवार (28 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल में आमने-सामने होंगे। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें खिताबी जंग खेलेंगी।
भारत की अगुवाई कर रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में दो बार धूल चटा चुके हैं। ग्रुप चरण में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था, वहीं सुपर-4 में 6 विकेट से मात दी। अब सूर्या ब्रिगेड की निगाहें तीसरी जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा करने पर हैं।
श्रीलंका पर जीत के बाद सूर्या का फाइनल संदेश
शुक्रवार को खेले गए आखिरी सुपर-4 मैच में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202/5 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका भी 202 रन ही बना सका। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में टीम इंडिया ने बाजी मारी। इस रोमांचक जीत के बाद सूर्या ने साफ कहा— “हम फाइनल में भी उसी अंदाज में उतरेंगे, जैसे आज खेले थे।” उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कई खिलाड़ियों को क्रैम्प की समस्या हुई थी, इसलिए रिकवरी पर जोर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
मलेशिया के PM के सामने भिड़ेंगे संग्राम सिंह और आबिद अली? भारत-पाक की ऐतिहासिक फाइट पर टिकी नजरें
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
INDW Vs PAKW: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
मैदान पर गरम माहौल
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मैच सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा। मैदान पर कई बार तनाव की स्थिति बनी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को उकसाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, हारिस ने विमान गिराने का इशारा किया और साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी पूरी होने पर बंदूक चलाने की एक्टिंग की।
बीसीसीआई ने इन भड़काऊ इशारों की शिकायत आईसीसी से की। सुनवाई के बाद फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि हारिस रऊफ पर 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव पर भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर टिप्पणी करने के कारण इतनी ही सजा दी गई।
भारत का पलड़ा भारी
आंकड़ों की बात करें तो पाकिस्तान की स्थिति और मुश्किल दिखती है। अक्टूबर 2022 के बाद से पाकिस्तान ने भारत को किसी भी मैच में नहीं हराया है। पिछले सात मुकाबलों में लगातार भारतीय टीम ने ही जीत दर्ज की है। ऐसे में दुबई में होने वाला यह ऐतिहासिक फाइनल एक बार फिर भारत के पक्ष में झुकता हुआ नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Final में भारत के सामने पाकिस्तान, क्या हाथ मिलेगें या फिर मैदान पर बढ़ेगी गर्मी?
अब देखना होगा कि रविवार को सूर्या ब्रिगेड जीत की हैट्रिक लगाती है या पाकिस्तान 41 साल का इतिहास बदलकर पहली बार भारत को एशिया कप फाइनल में मात देता है।
We will play aggressively says suryakumar yadav ahead asia cup 2025 final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














