भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव सौजन्य-IANS
क्रिकेट

Ind vs NZ Day 4 Live: भारत ने 720/9 पर पारी घोषित की, ऋषभ पंत का तूफानी शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव

India vs New Zealand Test Day 4 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने नौवां टेस्ट शतक जड़ा। टीम इंडिया का स्कोर 600 रन के पार पहुंच गया है और न्यूजीलैंड पर दबाव बढ़ा है।

प्रिया जैस

Ind Vs NZ Day 4 Live Score: ध्रुव जुरेल लौटे पवेलियन

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ, ध्रुव जुरेल 78 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स से ध्रुव जुरेल को स्टंप आउट पर पवेलियन पहुंचाया। भारत ने 166 ओवर में 720/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

Ind Vs NZ Day 4 Live Score: भारत को लगे दो बड़े झटके

वाशिंगटन सुंदर 26 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके बाद आकाश दीप ने लगातार दो छक्के लगाए, लेकिन तीसरा छक्का मारने की कोशिश में आउट हो गए। 696 के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिर गया है।

Ind Vs NZ Day 4 Live Score: 128 रनों की शतकीय पारी खेल कर पवेलियन लौटे पंत

चौथे दिन लंच तक, भारत ने 6 विकेट खोकर 629 रन बना लिए हैं। इस सेशन के आखिरी ओवर में ऋषभ पंत 128 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया के पास अब कुल 261 रनों की बढ़त है। ध्रुव जुरेल फिलहाल 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Ind Vs NZ Day 4 Live Score: ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा

पंत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर टेस्ट मैचों में छक्के मारने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। मैकुलम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के दर्ज थे, लेकिन अब पंत 108 छक्कों के साथ उनसे आगे निकल गए हैं।

India vs New Zealand Day 4 Live Score: ध्रुव जुरेल ने पूरा किया अर्ध शतक

पहला टेस्ट में भारत के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने रविवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

India vs New Zealand Day 4 Live Score: ऋषभ पंत का शतक पूरा

केएल राहुल के बाद अब ऋषभ पंत ने अपना शानदार शतक पूरा कर लिया।

India vs New Zealand Test Day 4 Live Score: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन है। भारत का स्कोर 700 रन के पार पहुंच गया है, और ऋषभ पंत ने अपने करियर का नौवां शतक पूरा कर लिया है। यह साफ है कि टीम इंडिया दोबारा बल्लेबाजी करने के मूड में नहीं है। भारतीय टीम का लक्ष्य इतना बड़ा स्कोर खड़ा करना है कि अगर न्यूजीलैंड उसे हासिल न कर पाए, तो उन्हें एक पारी से हार का सामना करना पड़े।

ऋषभ पंत के शतक ने भारत को 700 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 600 रन बनाए हैं। इस पारी में अब तक भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक लगाए हैं। इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक बनाए हैं। भारत ने 166 ओवर में 720/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण