भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर हुई धनवर्षा, अन्य टीमों के हाथ लगी इतनी रकम

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फाइनल प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। चैंपियन बनी टीम इंडिया को सबसे ज्यादा इनाम राशि मिली, जबकि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी टॉप कमाई करने वाली टीमों में शामिल रहीं।

संजय सिंह बिष्ट

ICC final Prize Money T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब 8 मार्च को भारत के नाम रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही भारत पहली ऐसी टीम बन गई जिसने अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई जिसने अपने ही देश में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इससे पहले किसी भी मेजबान टीम को अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में सफलता नहीं मिली थी। भारत के इस शानदार प्रदर्शन के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये की बड़ी इनामी राशि देने का ऐलान किया था।

आईसीसी ने घोषित की 1 अरब से ज्यादा की प्राइज मनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सफल आयोजन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। आईसीसी ने बताया कि इस बार मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 103.46 करोड़ रुपये की प्राइज मनी खिलाड़ियों और टीमों के बीच बांटी जाएगी। आईसीसी के इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को बड़ी आर्थिक इनाम राशि भी मिली है। यह प्राइज मनी टूर्नामेंट के अलग-अलग चरणों में पहुंचने वाली टीमों के प्रदर्शन के आधार पर वितरित की जाएगी। इससे खिलाड़ियों और टीमों को अपने प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलता है।

भारत को सबसे ज्यादा रकम, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी टॉप पर

आईसीसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम को सबसे ज्यादा इनाम राशि मिली है। टीम इंडिया को विजेता के तौर पर 2,639,423 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 24 करोड़ 27 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम को 1,422,692 डॉलर यानी करीब 13 करोड़ 8 लाख रुपये मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली साउथ अफ्रीका की टीम को 1,005,577 डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ 24 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। वहीं सेमीफाइनल में भारत से हारकर बाहर होने वाली इंग्लैंड की टीम को भी करीब 9 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम को लगभग 4 करोड़ 95 लाख रुपये प्राप्त होंगे।

दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी, जिसकी वजह से वह सबसे ज्यादा रकम पाने वाली टॉप-5 टीमों में शामिल नहीं हो पाई। पाकिस्तान को करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि मिली है। वहीं कनाडा, ओमान और नामीबिया की टीमें ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थीं, इसलिए उन्हें टूर्नामेंट की सबसे कम प्राइज मनी मिली है।

प्राइज मनी डिस्ट्रीब्यूशन

  • भारत – $2,639,423
  • न्यूजीलैंड – $1,422,692
  • साउथ अफ्रीका – $1,005,577
  • इंग्लैंड – $974,423
  • वेस्टइंडीज – $538,269
  • पाकिस्तान – $522,692
  • जिम्बाब्वे – $491,538
  • श्रीलंका – $475,962
  • अफगानिस्तान – $309,808
  • ऑस्ट्रेलिया – $309,808
  • USA – $309,808
  • स्कॉटलैंड – $278,654
  • आयरलैंड – $271,731
  • इटली – $256,154
  • नीदरलैंड – $256,154
  • UAE – $256,154
  • नेपाल – $256,154
  • कनाडा – $225,000
  • नामीबिया – $225,000
  • ओमान – $225,000

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान