हार्दिक पांड्या का जबरदस्त रन आउट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रन चुराने के चक्कर में चालाक बन रहा था कीवी बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या ने मारा ऐसा थ्रो...कर दिया काम तमाम

Hardik Pandya: भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 में हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी नहीं मिली, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल किया। सटीक डायरेक्ट थ्रो से कप्तान मिचेल सैंटनर को रनआउट किया।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को सटीक डायरेक्ट थ्रो से रनआउट कर दिया। उनकी इस शानदार फील्डिंग ने सभी का ध्यान खींचा। हार्दिक के इस रनआउट का वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया है।

न्यूजीलैंड ने बनाए 215 रन

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 216 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी के हीरो टिम सीफर्ट रहे। उन्होंने 36 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान सीफर्ट ने सात चौके और तीन छक्के जमाए। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

न्यूजीलैंड को सीफर्ट और डेवोन कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। कॉनवे ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह नौवें ओवर में आउट हुए। शानदार शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड की पारी बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। टीम ने 63 रन के भीतर अपने पांच विकेट गंवा दिए। रचिन रविंद्र सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्क चैपमैन 9 रन ही जोड़ सके। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 24 और जकारी फाउल्केस ने 13 रनों का योगदान दिया। कप्तान मिचेल सेंटनर 11 रन बनाकर रनआउट हो गए।

ये भी पढ़ें- IND Vs NZ 4th T20 Live Score: भारत को 9 रन के अंदर लगा दूसरा बड़ा झटका, कप्तान सूर्यकुमार यादव कैच आउट

न्यूजीलैंड की पारी को 200 रन के पार पहुंचाने का काम जेरिल मिचेल ने किया। उन्होंने अंत तक क्रीज पर टिके रहते हुए 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मैट हैनरी 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके। वहीं जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। हालांकि भारतीय गेंदबाज शुरुआती और डेथ ओवरों में रन रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो सके।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां