गौतम गंभीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम...

India vs England T20 Series 2026: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की 125 रन की करारी हार के बाद टीम के बचाव में कोच गौतम गंभीर उतरे। उन्होंने कहा- एक खराब मैच से कोई टीम कमजोर नहीं हो जाती।

सृष्टि मौर्य

Gautam Gambhir Statement On Recent Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फेल होते नजर आए। पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकरऑल आउट हो गई। टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने खुद को बेहतर बनाने और ताबड़तोड़ क्रिकेट खेलने की बातों पर बड़ा बयान दिया।

करारी हार के बाद कोच का बयान

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 मुकाबले में भारत को 125 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 76 रन पर ऑल आउट हो गई। हालांकि, मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि एक खराब मैच से कोई टीम कमजोर नहीं हो जाती।

'हर दिन एक जैसा नहीं होता'- गौतम

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम अच्छा नहीं खेले। लेकिन चार मैचों के बाद कोई टीम खराब नहीं हो जाती। कई बार सामने वाली टीम बेहतर खेलती है और कई बार आप परिस्थितियों को सही तरीके से नहीं समझ पाते। खेल को समझना बहुत जरूरी है और यही चीज हम आयरलैंड सीरीज से अब तक पूरी तरह नहीं कर पाए हैं।'

खुद में सुधार पर दिया जोर

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि इंग्लैंड आगे क्या रणनीति अपनाएगा, लेकिन हमारा ध्यान खुद को बेहतर बनाने पर होना चाहिए। आज शायद हमारा दिन अच्छा नहीं था। पिछले दो T20 मैचों में हमने 190 रन बनाए थे। जब आप आक्रामक और जोखिम वाला क्रिकेट खेलते हैं, तो कभी-कभी ऐसे नतीजे भी सामने आते हैं।'

202 रन का लक्ष्य हासिल करने में बिखरी भारतीय बल्लेबाजी

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 5 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने 13 रन बनाए, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 5 रन ही बना सके। अक्षर पटेल 10 और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा ने 9 और शिवम दुबे ने 2 रन बनाए। पूरी भारतीय टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। इन रनों के हिसाब से T20 इंटरनेशनल में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार रही है।

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, नई टीम से कर रहे मुलाकात

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव