वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच, पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, यहाँ जानें सब कुछ

IND vs ENG Head to Head: भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में खेला जाएगा। आइए इस मैदान की पिच रिपोर्ट व दोनों टीमों के बीच हेड टू हेट रिकॉर्ड जानते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs ENG T20 WC 2026 Match Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होना है। यह मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। इस मुकाबले का रोमांचक होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में मुंबई की पिच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में आइए इस मैदान की पिच के बारे में जान लेते हैं।

वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को भारत में बल्लेबाजी के लिए सबसे अनुकूल सतहों में गिना जाता है। टी20 मुकाबलों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 176 रन रहा है, जो दर्शाता है कि यह ट्रैक रन बनाने के लिए शानदार है और हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी संभावना रहती है। इस विकेट पर एक बार बल्लेबाज जम जाए तो बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसके लिए 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करना बिल्कुल संभव नजर आता है।

कोच गौतम गंभीर ने पिच को लेकर की बात

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पिच क्यूरेटर के साथ गहन चर्चा करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को गंभीर उन चुनिंदा लोगों में शामिल थे जिन्होंने सेमीफाइनल के लिए तैयार की गई सेंट्रल पिच का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम के अधिकतर खिलाड़ी पिच देखने नहीं पहुंचे। अभ्यास सत्र के दौरान पिच को ज्यादातर समय कवर से ढका गया था, लेकिन उससे पहले यह साफ दिखा कि उस पर घास की अच्छी परत मौजूद है। वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, हालांकि इस बार टी20 इंटरनेशनल मैच से दो दिन पहले यह सामान्य से ज्यादा हरी नजर आई।

भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़े साफ तौर पर भारत की बढ़त दिखाते हैं और वानखेड़े स्टेडियम में भी टीम इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी। खास बात यह है कि भारत 2017 के बाद से वानखेड़े में एक भी टी20 मैच नहीं हारा है, जिससे उसका आत्मविश्वास और मजबूत नजर आता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर