(डिज़ाइन फोटो) 
क्रिकेट

भारत ने जीता चेन्नई टेस्ट, बांग्लादेश को 280 रन से पटका, अश्विन का लाजवाब प्रदर्शन

भारत ने आज पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश को 280 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे। उन्होनें 6 विकेट झटके।

राहुल गोस्वामी

चेन्नई: भारत ने आज पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश को 280 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। जी हां, टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट मैच को जीत लिया है। वहीं रनों के मामले में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की ये सबसे बड़ी जीत भी है। इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे। उन्होनें 6 विकेट झटके।

जानकारी दें कि चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने कुल 514 रन की बढ़त ली थी। वहीं इसे चेज करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। उसे जीत के लिए अभी भी 357 रन बनाने थे। लेकिन टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 234 रन पर ऑलआउट कर दिया है। इस तरह टीम ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला आगामी 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला