आर्यन सवसानी और तन्मय बलोदा को मौका  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारत अंडर-19 टीम में बदलाव, रोहित यादव की जगह आर्यन सवसानी और तन्मय बलोदा शामिल

India vs Australia U19: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारत U-19 टीम में बदलाव। रोहित यादव की जगह आर्यन सवसानी व तन्मय बलोदा शामिल। 18 सितंबर से शुरू होंगे मुकाबले।

सृष्टि मौर्य

India Under-19 Team Changes Australia Series: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले भारतीय अंडर-19 टीम में बदलाव किया गया है। सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी और हरियाणा के तन्मय बलोदा को रोहित यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। आर्यन सवसानी को वनडे टीम में जगह मिली है, जबकि तन्मय बलोदा चार दिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

रोहित को क्यों हटाया?

रोहित यादव को पहले ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ वनडे और चार दिवसीय मुकाबलों के लिए चुना गया था। हालांकि, उम्र से जुड़े विवाद के बाद उन्हें टीम से हटा दिया गया। उनके दस्तावेजों की जांच में जन्म रिकॉर्ड को लेकर गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद उन्हें सभी प्रारूपों में खेलने से रोक दिया गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीमों के बीच 3 वनडे मुकाबले 18, 21 और 23 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 2 चार दिवसीय मैच होंगे। पहला मैच 27 से 30 सितंबर और दूसरा 5 से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

कब और कहां होंगे मुकाबलें?

अहमदाबाद में होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच को छोड़कर बाकी सभी मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे। 50 ओवर की टीम की कप्तानी उत्तराखंड के बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी करेंगे, जबकि मध्य प्रदेश के यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। चौहान चार दिवसीय टीम की कप्तानी करेंगे और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका में होंगे।

भारतीय अंडर-19 टीम में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है। दोनों वनडे टीम का हिस्सा हैं।

वनडे टीम

  • लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान)

  • यशवर्धन चौहान (उपकप्तान)

  • रजत बघेल (विकेटकीपर)

  • आर्यवीर सहवाग

  • वी.के. विनीत

  • कुशाग्र ओझा

  • अर्जुन राजपूत

  • मनाल चौहान

  • अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर)

  • वी. यशवीर

  • शविन विनोद

  • मोहित उल्वा

  • चिगुरुपति वेंकट

  • काव्या पटेल

  • आर्यन सवसानी

चार दिवसीय टीम

  • यशवर्धन चौहान (कप्तान)

  • लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान)

  • सागर विर्क

  • कुशाग्र ओझा

  • मनाल चौहान

  • कुश पटेल

  • मानव कृष्ण (विकेटकीपर)

  • अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर)

  • ईशान ओम

  • अयान अकरम

  • प्रणव राघवेंद्र

  • प्रियांशु सिंह

  • मोहित उल्वा

  • आर्यन यादव

  • तन्मय बलोदा

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार