भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग का मैच (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा...BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

BBL in India: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का एक मैच अगले सीजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और TNCA के बीच शुरुआती बातचीत जारी है।

अक्षय साहू

Big Bash League in India: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जल्द ही भारत में किसी विदेशी T20 लीग का मुकाबला आयोजित हो सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो ऑस्ट्रेलिया की मशहूर T20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का एक मैच अगले सीजन में चेन्नई में खेला जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में BBL का एक मुकाबला कराने की संभावनाएं तलाश रहा है। संभावित वेन्यू के तौर पर चेन्नई का ऐतिहासिक एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम सामने आया है। अगर ऐसा होता है तो भारत में बिग बैश के चाहने वाले के लिए ये बड़ी खुशखबरी साबित होगी।

चेन्नई में दिख सकता है विदेशी लीग का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो,  तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस संबंध में शुरुआती स्तर पर बातचीत हुई है, हालांकि प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है। हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस फिल रिग्बी और हेड ऑफ कॉम्पिटीशन डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी मार्गोट हार्ले भारत दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने संभावनाओं और लॉजिस्टिक्स का आकलन किया। TNCA अधिकारी के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो प्रतिनिधियों ने हर सीजन एक BBL मैच भारत में आयोजित करने के विचार पर चर्चा की और एमए चिदंबरम स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। हालांकि, अंतिम निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लेना है। उनकी मंजूरी के बिना TNCA कोई आधिकारिक प्रतिबद्धता नहीं दे सकता।

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बाजार

‘सेन क्रिकेट’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की व्यावसायिक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। BBL की आठ फ्रेंचाइजियों में से कम से कम दो की संभावित बिक्री की तैयारी चल रही है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में एक मैच आयोजित करना निवेशकों को आकर्षित करने और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हो सकता है।

रिपोर्ट में पर्थ स्कॉर्चर्स को इस संभावित मुकाबले के लिए प्रमुख दावेदार बताया गया है। पर्थ स्कॉर्चर्स BBL की सबसे सफल टीमों में से एक है और उसने 2025-26 सीजन में सिडनी सिक्सर्स को हराकर अपना छठा खिताब जीता था।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह