तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के चलते टीम से बाहर  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs WI 3rd T20: भारत को तीसरे वनडे से पहले लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हुए चोटिल

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच 3 अक्टूबर को महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

राहुल उपाध्याय

Prasidh Krishna injured before 3rd T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में एक बड़ा झटका लगा है।

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा को निगल इंजरी है। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा का बाहर होना कप्तान और टीम प्रबंधन के लिए एक चिंता का विषय जरूर बन गया है, क्योंकि वह गेंदबाजी आक्रमण में अहम भूमिका निभा रहे थे।

क्या प्रसिद्ध कृष्णा लंबे समय तक मैदान से रहेंगे बाहर?

आपको बता दें कि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रसिद्ध कृष्णा इस चोट के बाद कितने लंबे समय तक मैदान से बाहर रहेंगे, मगर टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनके स्थान पर प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा, इस पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन चयनकर्ताओं और कप्तान के पास बेंच पर कुछ अच्छे विकल्प मौजूद हैं, जो इस खाली जगह को भरने का पूरा दम रखते हैं।

तीसरा वनडे दोनों टीमों के लिए होगा अहम

न्यू चंडीगढ़ में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है। ऐसे में तीसरा वनडे जीतकर मेहमान वेस्टइंडीज का सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा। वहीं, विंडीज टीम आखिरी वनडे जीतकर अपनी लाज बचाने की कोशिश करेगी। फिलहाली भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है।

दो मैचों में कैसा रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन

तेज गेंदबाज कृष्णा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 2 मैचों में 35.00 की औसत से 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने सीरीज के पहले वनडे में 60 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए थे।

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में कृष्णा ने 5 ओवर गेंदबाजी की थी और वह हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में 45 रन देते हुए सिर्फ एक विकेट लिया।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने