सूर्यकुमार यादव, सलमान अली आगा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ जारी रहेगी नो-हैंडशेक पॉलिसी? BCCI ने कहा- हम ज्योतिषी नहीं

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान खिलाड़ियों के बीच नो-हैंडशेक नीति जारी रहेगी, क्योंकि दोनों देशों के बीच भू-राजनीतिक तनाव के कारण हाथ मिलाने या अभिवादन पर कोई बदलाव फिलहाल नहीं होगा।

अक्षय साहू

IND-PAK No Handshake Controversy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर हाथ न मिलाने की नीति जारी रहने की संभावना है क्योंकि दोनों देशों के बीच भू-राजनीतिक स्थिति अनुकूल नहीं है। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाकर विवाद खड़ा किया था। 

जबकि महिला वनडे विश्व कप में भी हरमनप्रीत कौर की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसी तरह, एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत ए के कप्तान ने भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से अभिवादन से इंकार किया था।

जारी रहेगी नो-हैंडशेक पॉलिसी

देवजीत सैकिया ने कहा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच जारी राजनीतिक तनाव को देखते हुए किसी भी प्रकार के स्पष्ट बदलाव की उम्मीद नहीं है और भविष्य के लिए कोई भी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। उन्होंने कहा यह सब कुछ दोनों देशों के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव पर निर्भर है।  सैकिया ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बारे में भी खुलकर बात की। जहां भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से विजेता ट्रॉफी लेने से इनकार किया था, जिसके कारण टूर्नामेंट के अंत में ट्रॉफी समारोह में देरी हुई और टीम इंडिया को ट्रॉफी अभी तक नहीं मिली है।

संवेदनशील मामलों पर चर्चा जारी

सैकिया ने बताया कि इस विषय पर आईसीसी बैठक में व्यक्तिगत तौर पर सकारात्मक चर्चाएं हुई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इसका कोई समाधान निकल आएगा। इस बीच, भारत अपनी टीमों को क्रिकेट के नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार मैदान में उतारेगा, लेकिन हाथ मिलाने जैसे संवेदनशील मामलों पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरा मुद्दा दोनों देशों के राजनीतिक रिश्तों पर निर्भर करता है और फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। बतादें कि यूएई में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के दौरान भी दोनों देशों के बीच तनाव जारी है।  भारत ए के कप्तान जितेश शर्मा ने भी मौजूदा एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के दौरान अपने पाकिस्तानी कप्तान इरफान खान से हाथ नहीं मिलाया था। 

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है