टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट (Image- IANS) 
क्रिकेट

IND vs AFG: मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट

India vs Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से शिकस्त दी है। अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 रनों पर सिमट गई।

अर्पित शुक्ला

Ind Vs Afg Test MAtch Result: भारत ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदा। पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी इनिंग में मेहमान टीम का हाल और बेहाल रहा और पूरी टीम 112 रन बनाकर सिमट गई।

दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान को सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। अब्दुल 8 रन बनाकर आउट हुए, तो अटल 80 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने।

वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए 4 विकेट

गुरबाज दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 24 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रहमत शाह दूसरी इनिंग में 13 रन ही बना सके। कप्तान शाहिदी 5 रन ही बना सके, तो अजमतुल्लाह उमरजई 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विकेटकीपर-बल्लेबाज अफसर जजई 8 रन बनाकर आउट हुए, तो खरोटी सिर्फ 6 रन ही बना सके। मोहम्मद सलीम बिना खाता खोले आउट हुए और अशरफ चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी रते हुए 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने एक-एक विकेट चटकाया।

गिल और राहुल का शतक

इससे पहले, भारत ने केएल राहुल (100 रन) और शुभमन गिल (126 रन) की शतकीय पारी के बूते पहली पारी 8 विकेट खोकर 564 रन बनाने के बाद घोषित की। साई सुदर्शन (81 रन), ऋषभ पंत (81 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। भारत की ओर से अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 37 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले। -एजेंसी इनपुट के साथ

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो