भारत के 317 रन के लक्ष्य का श्रीलंका ने 41.3 ओवर में हासिल कर लिया।
लसित क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ने शतक लगाकर भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेला।
पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी भारत की हार की बड़ी वजह बनी।
India A Semi Final Loss 5 Reasons: राइजिंग एशिया कप 2026 में इंडिया-ए का सफर सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को श्रीलंका-ए ने 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 317 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दो विकेट खोकर 318 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की जीत के हीरो उसके दोनों सलामी बल्लेबाज रहे, जिन्होंने शतकीय पारियां खेलकर भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
भारत की ओर से दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए को लसित क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी कर जीत की मजबूत नींव रखी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने फाइनल का टिकट कटा लिया, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान या बांग्लादेश से होगा।
श्रीलंका की जीत में लसित क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ने अहम भूमिका निभाई। क्रूसपुले ने 107 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। वहीं, दूसरे सलामी बल्लेबाज जयवर्धने ने महज 70 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए।
दोनों के बीच हुई 174 रन की साझेदारी ने भारतीय टीम को मुकाबले से लगभग बाहर कर दिया। इसके बाद निशान मधुशका ने नाबाद अर्धशतक लगाया, जबकि पवन रत्नायके ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन: 317 रन बनाने के बावजूद भारतीय गेंदबाज लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। आठ गेंदबाजों को आजमाने के बाद भी श्रीलंका की रन गति पर लगाम नहीं लगी।
श्रीलंकाई ओपनर्स की शतकीय पारियां: लसित क्रूसपुले (116) और सिनेथ जयवर्धने (105) ने शतक जड़कर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया।
पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी: दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 174 रन जोड़कर श्रीलंका की जीत आसान कर दी। इस साझेदारी को तोड़ने में भारतीय गेंदबाज काफी देर कर गए।
बड़े स्कोर के बावजूद साझेदारियों की कमी: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। टीम लगातार विकेट गंवाती रही।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी: श्रीलंका ने शुरुआत से ही तेज रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका नहीं दिया। महज 41.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करना इसका सबूत रहा।
भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में 300 से ज्यादा रन बनाकर श्रीलंका के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर रखा था, लेकिन गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। कप्तान तिलक वर्मा ने कुल आठ गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन विकेट सिर्फ दो गेंदबाजों को ही मिले।
भारत की ओर से हर्षित राणा और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और भारतीय गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका नहीं दिया।