India A vs Sri Lanka A Live Score: वैभव-अभिषेक की जोड़ी बरसा रही चौके-छक्के, 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/0

IND A vs SL A Semi Final Live: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए और श्रीलंका-ए की भिड़ंत होगी। तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की नजर फाइनल में जगह बनाने पर है।
India A vs Sri Lanka A Live Score Update
सेमीफाइनल में भारत की श्रीलंका से भिड़ंतSource- AI

India A vs Sri Lanka A Semi Final Live Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत-ए का सामना श्रीलंका-ए से हो रहा है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर है। वहीं, श्रीलंका-ए भी ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद खिताबी मुकाबले में पहुंचने के इरादे से उतर रही है। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में UAE को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। दूसरी ओर, श्रीलंका ने बांग्लादेश-ए को हराकर ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस मुकाबले के लाइव स्कोर और हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें...

IND A vs SL A Semi Final Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वाभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

IND A vs SL A Semi Final Live: तनुश कोटियन - शामिल; प्रभसिमरन सिंह - बाहर

प्रभसिमरन सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में तनुश कोटियन को शामिल किया गया है। इसके साथ ही वह इंडिया ओ के लिए डेब्यू भी कर रहे हैं।

IND A vs SL A Semi Final Live: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत ए: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज़ अहमद, सूर्यांश शेडगे, तनुश कोटियन, हार्श दुबे, हार्शित राणा, अरशद खान

श्रीलंका ए : लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेत जयवर्धने, निशान मधुश्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कांत, लाहिरु समराकून, गरुका संकेथ

 IND A vs SL A Semi Final Live: इंडिया ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारत ए ने टॉस जीतकर श्रीलंका ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

संबंधित खबरें

No stories found.