इंडिया-A बनाम पाकिस्तान-A  सोर्स- AI
क्रिकेट

Rising Stars Asia Cup Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, बैटिंग का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

India-A vs Pakistan-A Live Score Updates: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। आज का मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी।

राहुल उपाध्याय

IND-A vs PAK-A Live Score: एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के आठवें मुकाबले में आज यानी रविवार, 22 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए के बीच महामुकाबला कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह 50-ओवर का मैच ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए बेहद अहम है।

आज होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम

इंडिया-A बनाम पाकिस्तान-A के बीच आज खेला जा रहा मैच सेमीफाइनल के लिहाज से महत्वपूर्ण है। दोनों ने अपने पहले मैच जीते हैं। दोनों के 2-2 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट बेहतर है, इसलिए पहले स्थान पर है और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर।

यूएई और नेपाल क्रमश तीसरे और चौथे नंबर पर है। भारत या पाकिस्तान, आज जो टीम जीतेगी उसका सेमीफाइनल टिकट पक्का हो जाएगा। हालांकि हारने वाली टीम की उम्मीदें बनी रहेगी, क्योंकि यूएई और नेपाल मजबूत टीम नहीं है। पल-पल की ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ.....

IND A vs PAK A Live Score: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत ए की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

पाकिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा।

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। ऐसे में अब भारतीय टीम गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी।

IND A vs PAK A Live Score: जानें कैसा है ग्रुप का हाल?

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है। इंडिया-ए की जीत बड़ी थी, इसलिए नेट रन रेट के आधार पर टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर है।

वहीं ग्रुप ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, हांगकांग और अफगानिस्तान-ए है। इंडिया-ए, पाकिस्तान-ए के साथ ग्रुप बी में नेपाल और यूएई है। दोनों ग्रुप्स की अंक तालिका में टॉप-2 सेमीफाइनल में जाएगी और अन्य 2-2 टीमें बाहर हो जाएंगी।

IND A vs PAK A Live Score: क्या है दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म?

भारत-A: कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई में टीम जबरदस्त लय में है। भारत ने 20 नवंबर को अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से हराया था। पाकिस्तान-A: डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान ने कप्तान अब्दुल समद के नेतृत्व में यूएई को 61 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की है। पिछले मैच में अली रजा, अहमद दानियाल और सुफियान मुकीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

IND A vs PAK A Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस 

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से होने जा रहा है। इस मैच का टॉस कुछ ही देर बाद यानी शाम 3 बजे किया जाएगा। इसके बाद ये मुकाबला शाम 3:30 बजे शुरू हो जाएगा।

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार