अभिषेक शर्मा Source- Social Media
क्रिकेट

IND A vs PAK A: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 31 बॉल में ठोकी फिफ्टी

Abhishek Sharma Score Against Pakistan: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पाकिस्तान के 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए ने शुरुआती विकेट गंवाए। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी कर पारी संभाली।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

  • पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को 314 रनों का लक्ष्य दिया था।

  • वैभव सूर्यवंशी और आयुष बडोनी के जल्दी आउट होने के बाद अभिषेक ने मोर्चा संभाला।

IND A vs PAK A Rising Stars Asia Cup 2026: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के आठवें मुकाबले में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने हैं। ग्रुप बी के इस मैच में पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 49.2 ओवर में 313 रन बनाते हुए भारत के सामने 314 रनों का लक्ष्य रखा है।

अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर

314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने जल्दी ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने पारी के 8वें ओवर में गेंदबाज इमरान रंधावा के खिलाफ 24 रन बटोरे। उन्होंने 31 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया।

शुरुआती झटके: वैभव और बडोनी सस्ते में आउट

इससे पहले इंडिया ए को 25 रन के कुल योग पर पहला झटका लगा, जब वैभव सूर्यवंशी महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरा मुकाबला है जिसमें वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके तुरंत बाद 26 रन के स्कोर पर आयुष बडोनी भी बिना खाता खोले (शून्य पर) आउट हो गए। बडोनी के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे हैं।

पाकिस्तान-ए की पारी का हाल

इससे पहले पाकिस्तान ए की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। हसन नवाज ने सर्वाधिक 79 रन बनाए, जबकि माज सदाकत ने 59 और फरहान यूसुफ ने 56 रनों का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो हर्षित राणा, प्रिंस यादव, विपराज निगम और सूर्यांश शेडगे ने 2-2 विकेट हासिल किए।

मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने बताया कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने को लेकर वह खुश हैं। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!