IPL: धोनी के 20 साल के करियर में जो रह गया अधूरा, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू सीजन में ही कर दिया पूरा

Vaibhav Suryavanshi IPL Century:IPL से संन्यास ले चुके MS धोनी अपने पूरे करियर में एक भी शतक नहीं जड़ पाए, जबकि राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही ये कमाल कर इतिहास रच दिया।
IPL
MS धोनी और वैभव सूर्यवंशी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धोनी ने बतौर खिलाड़ी IPL छोड़ दिया है और वे 2027 में CSK के मेंटोर बनेंगे।

  • उन्होंने करीब दो दशक तक अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड बनाए।

  • धोनी एक खास उपलब्धि से चूक गए, जिसे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही सीजन में हासिल कर लिया।

MS Dhoni IPL Record: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को बतौर खिलाड़ी अलविदा कह दिया है। करीब दो दशक तक अपनी करिश्माई कप्तानी और तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले धोनी अब आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटोर की नई भूमिका में नजर आएंगे।

धोनी ने अपने लंबे आईपीएल करियर में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन एक खास उपलब्धि उनके नाम दर्ज नहीं हो सकी, जिसे 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही सीजन में हासिल कर लिया था।

IPL में कभी शतक नहीं लगा पाए 'कैप्टन कूल'

दरअसल, एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कई यादगार और मैच जिताऊ पारियां खेलीं, लेकिन वह कभी भी शतक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। आईपीएल में धोनी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 84 रन रहा।

उन्होंने यह विस्फोटक पारी आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेली थी। उस मुकाबले में धोनी ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े थे, हालांकि सीएसके को वह मैच 1 रन के करीबी अंतर से गंवाना पड़ा था।

IPL
लिटन दास का डबल धमाका, पहले ठोका शतक; फिर विकेट के पीछे 8 खिलाड़ियों को बनाया शिकार, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने डेब्यू सीजन में ही ठोका ऐतिहासिक शतक

आपको बता दें कि जहां धोनी पूरे करियर में IPL शतक से वंचित रहे, वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही यह कारनामा कर दिखाया। वैभव ने 14 साल और 23 दिन की सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

अपने पहले ही सीजन (2025) में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 38 गेंदों में 7 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 101 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है।

2026 सीजन में भी जारी रहा वैभव का तूफान

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की गूंज यहीं नहीं रुकी। आईपीएल 2026 सीजन में भी उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और करियर का दूसरा आईपीएल शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने महज 30 गेंदों में 103 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे।

IPL
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी-20 में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने; देखें टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट

धोनी का बेमिसाल आईपीएल करियर एक नजर में

भले ही धोनी के खाते में आईपीएल शतक न हो, लेकिन बतौर कप्तान और विकेटकीपर उनके रिकॉर्ड्स अद्वितीय हैं।

सबसे ज्यादा फाइनल: सीएसके को रिकॉर्ड 10 बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया।

सबसे सफल कप्तान: संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान।

विकेटकीपर के रूप में बादशाहत: आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन (5,321), सबसे ज्यादा छक्के (259) और सबसे ज्यादा कैच (154) लेने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है।

अब 45 वर्षीय धोनी आईपीएल 2027 में मैदान के बाहर से अपनी रणनीतियों के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।