इंडिया ए (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI ने इंडिया ए के लिए दो सीरीज की घोषणा की, पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर साउथ अफ्रीका से होगी टक्कर; जानें कब होंगे ये मुकाबले

बीसीसीआई ने भारत ए के लिए दो बड़े सीरीज का ऐलान किया है। भारत ए की टीम पहले ऑस्ट्रेलिया ए से उसके बाद साउथ अफ्रीका ए से भिड़ेंगी। इस दौरान दो चार दिवसीय टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: बीसीसीआई ने महिला टीम के शेड्यूल के साथ-साथ भारत ए टीम के कार्यक्रम की भी घोषणा की है। भारत ए टीम पहले ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत का दौरा साउथ अफ्रीका ए टीम करेगी, जो इस दौरे पर दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी।

भारत की ए टीम सितंबर से लेकर नवंबर तक पहले ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इन दौरों में विभिन्न प्रारूपों में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया का दौरा 16-19 सितंबर तक लखनऊ में चार दिवसीय मैच के साथ शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच भी 23-26 सितंबर तक उसी स्थान पर खेला जाएगा। तीन एक दिवसीय मैच 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को कानपुर में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ए टीम के भारत दौरे का शेड्यूल

मैच शुरू समाप्त फॉर्मेट स्थान
1 मंगलवार (16-सितंबर-25) शुक्रवार (19-सितंबर-25) पहला अनाधिकारिक टेस्ट लखनऊ
2 मंगलवार (23-सितंबर-25) शुक्रवार (26-सितंबर-25) दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट लखनऊ
3 मंगलवार (30-सितंबर-25) मंगलवार (30-सितंबर-25) पहला वन-डे कानपुर
4 शुक्रवार (03-अक्टूबर-25) शुक्रवार (03-अक्टूबर-25) दूसरा वन-डे कानपुर
5 रविवार (05-अक्टूबर-25) रविवार (05-अक्टूबर-25) तीसरा वन-डे कानपुर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबलों के बाद भारत में अक्टूबर-नवंबर के दौरान दक्षिण अफ्रीका ए टीम के दौरे पर होने वाले मैचों का आयोजन किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की पुरुष ए टीम इस दौरे पर दो बहु-दिवसीय (चार दिवसीय) मैच और तीन एक दिवसीय मुकाबले खेलेगी।दोनों बहु-दिवसीय मुकाबले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), बेंगलुरु में क्रमशः 30 अक्टूबर से 2 नवंबर और 6 से 9 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद तीन एक दिवसीय मैच 13, 16 और 19 नवंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। BCCI ने वनडे सीरीज का किया ऐलान, वर्ल्ड कप से पहले इस टीम से भिड़ेंगी भारत की बेटियां

साउथ अफ्रीका ए टीम के भारत दौरे का शेड्यूल

मैच शुरू समाप्त फॉर्मेट स्थान
1 गुरुवार (30-अक्टूबर-25) रविवार (02-अक्टूबर-25)* पहला अनाधिकारिक टेस्ट BCCI COE
2 गुरुवार (06-नवंबर-25) रविवार (09-नवंबर-25) दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट BCCI COE
3 गुरुवार (13-नवंबर-25) गुरुवार (13-नवंबर-25) पहला वन-डे बेंगलुरु
4 रविवार (16-नवंबर-25) रविवार (16-नवंबर-25) दूसरा वन-डे बेंगलुरु
5 बुधवार (19-नवंबर-25) बुधवार (19-नवंबर-25) तीसरा वन-डे बेंगलुरु

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा