वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- X/@BCCI)
क्रिकेट

आज केवल बिहार का एक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए वैभव, ये है 38 छक्कों और 574 रनों के महारिकॉर्ड की पूरी कहानी

Most Sixes in List A Cricket: इंडिया ए ने लिस्ट-ए वनडे मैच में 31 छक्के लगाकर इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बिहार की टीम ने एक पारी में सर्वाधिक 38 छक्के जड़े थे।

मनोज आर्या

Highlights:

  • आज के मैच में इंडिया ए ने जड़े 31 छक्के।

  • लिस्ट-ए इतिहास में बना दिया दूसरा बड़ा रिकॉर्ड।

  • अभी तक बिहार के नाम है 38 छक्कों का रिकॉर्ड।

  • वनडे मैचों में इंग्लैंड टीम ने लगाए हैं 26 छक्के।

India A 31 sixes Record: क्रिकेट के मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात का सिलसिला लगातार नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। इसी कड़ी में इंडिया ए की टीम ने किसी 'लिस्ट ए' वनडे मुकाबले की एक पारी में 31 छक्के लगाकर बड़ा इतिहास रच दिया है।

यह पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा एक पारी में लगाए गए छक्कों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इंडिया ए के बल्लेबाजों की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने पुराने कई रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

टॉप पर बिहार का 38 छक्कों का महारिकॉर्ड

लिस्ट- ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड आज भी बिहार की टीम के नाम दर्ज है। 24 दिसंबर 2025 को रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में विजय हजारे ट्रॉफी (प्ले-ग्रुप) के मुकाबले में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

यह पुरुष लिस्ट-ए इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इस मुकाबले में बिहार ने 397 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और पूरी पारी में कुल 38 छक्के व 49 चौके यानी कुल 87 बाउंड्री लगाई थीं।

15 छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा शतकवीर

बिहार के उस ऐतिहासिक मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा था। बिहार की ओर से लगे कुल 38 छक्कों में से अकेले 15 छक्के वैभव सूर्यवंशी ने जड़े थे। इसी पारी के दौरान वैभव ने महज 14 साल और 272 दिन की उम्र में शतक लगाकर पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

अंतरराष्ट्रीय वनडे में इंग्लैंड के नाम है 26 छक्कों का रिकॉर्ड

अगर अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की बात करें तो एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ 498/4 के स्कोर के दौरान 26 छक्के जड़े थे। खास बात यह है कि वनडे में एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के टॉप-3 रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम दर्ज हैं।

टीमछक्केस्कोरविपक्षी टीमतारीख
इंग्लैंड26498/4नीदरलैंड17 जून 2022
इंग्लैंड25397/6अफ़ग़ानिस्तान18 जून 2019
इंग्लैंड24418/6वेस्टइंडीज27 फरवरी 2019

चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज का नाम

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के टॉप-3 रिकॉर्ड (26, 25 और 24 छक्के) इंग्लैंड के नाम दर्ज होने के बाद वेस्टइंडीज का नाम आता है। 23 छक्के के साथ वेस्टइंडीज चौथे स्थान पर है। वेस्टइंडीज ने 20 फरवरी 2019 को ब्रिजटाउन (केंसिंग्टन ओवल) में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे पारी में 23 छक्के लगाए थे।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा