IND Vs SL Final LIVE Score: महिला एशिया कप के खिताबी मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस संस्करण में भारत और श्रीलंका दोनों ही अब तक अजेय रही हैं। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, श्रीलंका ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
मैच से जुड़ी सभी अपडेट के लिए जुड़े रहें लाइव ब्लॉग के साथ
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने मात्र 24 गेंदों में अर्धशतक लगाकर नया इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ वह महिला टी20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं और उन्होंने स्मृति मंधाना के 25 गेंदों में बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चमारी अट्टापट्टू के एक ओवर में एक चौका, दो छक्के और एक रन जुटाए। शेफाली की तूफानी पारी की बदौलत भारत की रनगति में तेजी आ गई, वहीं श्रीलंका की फील्डर विश्मी गुणरत्ने चोट लगने के कारण मैदान छोड़कर बाहर चली गईं।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने तेज तर्रार शुरुआत की है। ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तीसरे ओवर में 11 रन बटोरे। तीन ओवर की समाप्ति पर भारत ने बिना विकेट खोए 29 रन बना लिए हैं और टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्रीज पर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा मौजूद हैं।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
भारत और श्रीलंका की टीमें इससे पहले 2024 महिला एशिया कप के फाइनल में भी आमने-सामने आई थीं। उस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस बार पिछली हार का हिसाब चुकता करने और ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका होगा।