संजू सैमसन (फोटो-बीसीसीआई) 
क्रिकेट

IND vs SA: संजू सैमसन का डबल धमाका, ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। संजू सैमसन के लगातार दो मैचों में दो शतक लगाने का कारनामा किया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। संजू सैमसन के लगातार दो मैचों में दो शतक लगाने का कारनामा किया है। शतक लगाते ही संजू सैमसन भारत के पहले खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में शतक लगाए हैं।

संजू सैमसन ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। वहीं दूनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने दो मैचों में दो शतक लगाए हैं। उनसे पहले गुस्तव मैकियोन, राइली रोसो और फिल सॉल्ट ने यह कारनामा किया था। संजू ने अपने ताबड़तोड़ पारी के दौरान 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने दो बार एक पारी में 5 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

उनसे पहले सिर्फ ईशान किशन ने एक बार ऐसा किया था। अब संजू सैमसन उनसे आगे निकल गए हैं। सैमसन की पिछली पारी में भी 5 से ज्यादा छक्के थे। संजू सैमसन बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए जुझ रहे थे। सीरीज के पहले दो खराब मैच के बाद संजू सैमसन ने तीसरे मैच में शतकीय पारी खेली।

हैदराबाद में उनके बल्ले से 40 गेंदों में शतक आया। जो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। महज 40 गेंदों में सैमसन ने वो शतक जड़ा था और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से लगातार दूसरा शतक टी20 इंटरनेशनल में पूरा किया। वे भारत के पहले ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने दो शतक T20I क्रिकेट में जड़े हैं। संजू सैमसन ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 107 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 7 छ्क्के लगाए।

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी