क्रिकेट

IND vs SA, 2nd ODI Highlight: साउथ अफ्रीका का ऐतिहासिक रन चेज, 4 विकेट से जीता मुकाबला

IND vs SA Highlight Score, 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

उज्जवल सिन्हा

India vs South Africa Highlight Score, 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी और विदेशी सरजमीं पर अपना सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया। भारत ने 359 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेहमान टीम ने 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 362 रन बनाकर हासिल कर लिया। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत रही। टीम ने 26 रन पर डिकॉक (8) का विकेट गंवाया। कप्तान तेम्बा बावुमा 46 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली। एडेन मार्करम ने 98 गेंदों में शानदार 110 रन जड़ते हुए मैच का रुख पलट दिया। मैथ्यू ने 64 गेंदों में 68 रन बनाए, जबकि मार्को यान्सेन सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। इनके आउट होने के बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारतीय पारी को गति दी और तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की बड़ी साझेदारी की। ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों के साथ अपना पहला वनडे शतक (105 रन) पूरा किया। वहीं, विराट कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह उनके वनडे करियर का 53वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 84वां शतक रहा। वॉशिंगटन सुंदर (1) जल्दी आउट हुए, लेकिन कप्तान केएल राहुल (नाबाद 66) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 24) ने छठे विकेट के लिए 69 रन जोड़कर भारत को बड़ा स्कोर देने में अहम योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 2 विकेट, जबकि लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट लिया।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ रायपुर में 358 रन का एतिहासिक चेज पार कर लिया है। ये स्कोर उसने 4 गेंद व 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया है। कॉर्बिन बॉश 26 और केशव महाराज 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: मार्को यान्सन कैच आउट

अहम वक्त में साउथ अफ्रीका को बैक टू बैक दो झटके लग चुके हैं। ब्रीट्ज्की के बाद अब मार्को यान्सन भी कैच आउट हो चुके हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। यान्सन ने इस मैच में सिर्फ 2 रन बनाए। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 32 गेंद में 33 रन की जरूरत है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: साउथ अफ्रीका को लगा 5वां झटका, मुकाबला हुआ रोमांचक

साउथ अफ्रीका को ब्रीट्ज्की के रूप में 5वां बड़ा झटका लग चुका है। उन्होंने इस मुकाबले में 64 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। ब्रीट्ज्की को प्रसिद्ध कृष्णा ने LBW आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मार्को यान्सन आए हैं। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 36 गेंद में 40 रन की जरूरत है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: साउथ अफ्रीका के 200 रन पूरे

359 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। इस वक्त टीम का स्कोर 31.3  ओवर के बाद 201/3 है। अब उसे जीत के लिए कुल 158 रन की जरूरत है। इस वक्त क्रीज में डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्जके मौजूद हैं।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: भारत को मिली तीसरी सफलता

शतकवीर एडन मार्करम के रूप में भारत तीसरी बड़ी सफलता मिल गई है। उन्हें तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्करम ने इस मुकाबले में 98 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 161 रन की जरूरत है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: एडन मार्करन ने पूरा किया शतक

एडेन मार्करम ने 88 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनका चौथा वनडे शतक है। उन्होंने जडेजा के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर यह मुकाम हासिल किया। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 168 रन की जरूरत है। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होता हुआ दिख रहा है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: कप्तान टेम्बा बावुमा आउट

प्रसिद्ध कृष्णा ने अहम वक्त में टीम इंडिया को टेम्बा बावुमा के रूप में सफलता दिलाई। बावुमा ने इस मुकाबले में 46 रन बनाए। उनका कैच हर्षित राणा ने पकड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मैथ्यू ब्रीट्जके आए हैं। दूसरी तरफ एडम मार्करम 67 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 21 ओवर के बाद 128/2 है। अब उसे जीत के लिए 231 रनों की जरूरत है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 पार

साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 51/1 का स्कोर बना लिया है। पावरप्ले में भारत को डिकॉक का एकमात्र विकेट मिला। इस समय मार्करम 31 और कप्तान बावुमा 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

26 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को पहला झटका लग चुका है। पहले विकेट के रूप में टीम ने क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवाया। उन्हें तेज गेंदबाज अर्धदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान टेम्बा बावुमा आए हैं।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: भारत ने बनाए 358 रन

विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक और कप्तान केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 358 रन बनाए। अब उसे जीत के लिए 359 रन बनाने होंगे।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: वॉशिंगटन सुंदर को चले पवेलियन

टीम इंडिया को वॉशिंगटन सुदंर के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रवींद्र जडेजा आए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 43.2 ओवर के बाद 298/5 है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: विराट कोहली आउट

ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली दोनों शतकवीर खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। विराट कोहली ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए। दूसरी तरफ केएल राहुल 21 रन पर खेल रहे हैं। कोहली के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर वॉशिंगटन सुंदर आ चुके हैं। वहीं, भारत का स्कोर 40 ओवर बाद 284/4 है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: विराट कोहली ने ठोका बैक टू बैक शतक

विराट कोहली ने 90 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। उनके इस शतक के बाद पूरे मैदान पर विराट-विराट की गूंज हो रही है। दूसरी तरफ केएल राहुल 14 रन पर खेल रहे हैं। भारत बड़े स्कोर की तरफ जाता हुआ दिख रहा है। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 38.1 ओवर के बाद 276/3 है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: ऋतुराज गायकवाड़ शतक लगाकर बने यान्सन का शिकार

ऋतुराज गायकवाड़ 105 रन के स्कोर पर मार्को यान्सन का शिकार बन चुके हैं। उन्होंने 83 गेंदों का सामना किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान केएल राहुल मैदान पर आ चुके हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली 96 रन पर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाया पहला एकदिवसीय शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने रायपुर में अपना पहला वनडे शतक ठोक दिया है। उन्होंने ये शतक 77 गेंदों का सामना करते हुए लगाया। दूसरी तरफ विराट कोहली 92 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाया अर्धशतक

रायपुर में विराट कोहली ने अपना 76वां एकदिवसीय अर्धशतक लगाया। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी फिप्टी लगाई। इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 25 ओवर के बाद 158/2 है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: कोहली-गायकवाड़ मैदान पर

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बाद कोहली-गायकवाड़ बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। वहीं, भारतीय टीम का स्कोर 19.1 ओवर के बाद 113/2 है। इस वक्त गायकवाड़ 37 तो विराट कोहली 27 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: भारत का दूसरा विकेट पवेलियन

यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को यान्सन ने शॉट बॉल में कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जायसवाल ने मुकाबले में 38 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए। दूसरी तरफ 13 रन के साथ विराट कोहली क्रीज में मौजूद हैं। यशस्वी के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा। रोहित शर्मा 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। 40 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। नांद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा पारी का आगाज कर रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर नांद्रे बर्गर लेकर आए हैं।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: रायपुर में ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ष 2023 में हुआ था। उस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 रन पर ढेर हो गई थी। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारतीय जीत की राह आसान कर दी थी। जवाब में भारत ने यह लक्ष्य 20.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैच के आधार पर पहली पारी का औसत स्कोर 108 और दूसरी पारी का 111 माना गया है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: कैसा रहेगा पिच का मिजाज

रायपुर की पिच को अब तक ऐसी सतह माना गया है जहां गेंद और बल्ले के बीच संतुलन देखने को मिलता है। पारी की शुरुआत में इस पिच पर बल्लेबाजों को खासा फायदा मिलता है। गेंद बल्ले पर अच्छी उछाल के साथ आती है, जिससे पावरप्ले में तेज रन बनने की संभावना रहती है। हालांकि, जैसे-जैसे ओवर्स आगे बढ़ते हैं, स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है। गेंद रुककर आने लगती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। यही कारण है कि यहां के मैच अक्सर संतुलित रहते हैं। अब नजरें रहेंगी कि दूसरा वनडे किस तरह का व्यवहार दिखाता है। क्या पिच फिर बल्लेबाजों को मदद देगी या स्पिनर्स का दबदबा रहेगा?

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: कैसा रहेगा मौसम का हाल

रायपुर का मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर का तापमान लगभग 28°C रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बादल छाए रहने के आसार हैं। शाम 6 बजे तक तापमान धीरे-धीरे 24°C तक गिर जाएगा और रात 9 बजे के बाद 20°C से नीचे जाने की उम्मीद है। हवा की गति हल्की रहेगी और ह्यूमिडिटी 46-50% के बीच रहेगी, जिससे देर शाम थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: साउथ अफ्रीका का प्लेइंग-11

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टेम्बा बावुमा की इस मुकाबले में वापसी हो गई है। इस मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। टेम्बा बावुमा, केशव महाराज और एनगिडी की वापसी हुई है।

IND vs SA, 2nd ODI Live Update: दूसरे वनडे के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

नमस्कार! भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत 1.30 बजे से होगी। वहीं टॉस 1 बजे से होगा।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग