भारत और साउथ अफ्रीका मौसम का हाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: पहले टी20 में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा हाई-स्कोरिंग गेम, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

India vs South Africa 1st T20 Weather in Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल।

उज्जवल सिन्हा

India vs South Africa 1st T20 Match Weather, Pitch Report Today: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की शुरुआत आज 9 दिसंबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका भारत में टेस्ट और वनडे सीरीज खेल चुकी है। टेस्ट में साउथ अफ्रीका सीरीज जीतने में कामयाब रही। वहीं वनडे में भारत ने सीरीज जीता। अब दोनों टीमों की नजरें टी20 सीरीज पर है।

कटक इस सीरीज के पहले मैच की मेज़बानी करेगा, जिसके बाद दोनों टीमें न्यू चंडीगढ़ (11 दिसंबर), धर्मशाला (14 दिसंबर), लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) जाएंगी। ओडिशा के पूर्वी हिस्से में स्थित बाराबती स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए दर्शकों से खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। ऐसे में आपको बताते है कि आज कटक का मौसम कैसा रहेगा और वहां का पिच का क्या हरकत करेगी।

कटक में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के लिमिटेड-ओवर्स सेक्शन में ओस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें टीमों ने वनडे सीरीज में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का विकल्प चुना। T20I मैचों में भी इस ट्रेंड के जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ह्यूमिडिटी 40% से ज़्यादा और हवा की गति 7 किमी/घंटा रहने की संभावना है। हालांकि, इस मुकाबले में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी ही करेगी।

ऐसा रहेगा बाराबती स्टेडियम के पिच का मिजाज

एक रिपोर्ट के अनुसार बरबती स्टेडियम में लाल मिट्टी का पिच होने की संभावना है, जो कुछ उछाल प्रदान करेगा और बैटिंग के लिए आदर्श साबित होगा। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को जब मीडिया इंटरेक्शन के दौरान इस पिच के बारे में बताया गया, तो वह हैरान हो गए, लेकिन उन्होंने यह उम्मीद जताई कि पिच अच्छे से खेलेगा, भले ही उन्हें काले मिट्टी वाली पिच ज्यादा पसंद है।

बाराबाती स्टेडियम में टी20 आंकड़े नहीं रहे हैं भारत के पक्ष में

कटक के बाराबाती स्टेडियम में अब तक ज्यादा हाई-स्कोरिंग टी20 मुकाबले देखने को नहीं मिले हैं। इस मैदान पर कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। आखिरी टी20 मुकाबला जून 2022 में खेला गया था। इन तीन मुकाबलों में भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत की एकमात्र जीत श्रीलंका के खिलाफ रही थी। इस पिच पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों की तुलना में तेज गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होते हैं। शाम के समय ओस गिरने के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर