भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। आखिरी ओवर में नॉर्खिया पर हार्दिक पांड्या ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। हार्दिक 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा ने नाबाद 10 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी।
IND Vs SA Highlight Cricket Score: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शानदार आगाज़ किया है। मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने मेहमान टीम को 101 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 की निर्णायक बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों (4 विकेट 78 रन पर) के बावजूद कमबैक मैन हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन ठोके और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शुभमन गिल (17), सूर्यकुमार यादव (12) और उपकप्तान श्रेयस अय्यर (4) भले ही नहीं चल पाए, लेकिन तिलक वर्मा (26) और अक्षर पटेल (23) ने अहम योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीन और लुथो सिपामला ने दो विकेट लिए।
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह बेबस नज़र आई और महज 12.3 ओवरों में 74 रनों पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड ब्रेविस (22) ही सर्वाधिक रन बना सके। डेविड मिलर, क्विंटन डिकॉक और केशव महाराज जैसे बड़े खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत की ओर से सभी गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। यह धमाकेदार जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है।
टीम इंडिया ने कटक में साउथ अफ्रीका को 101 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी है। शिवम दुबे में 10वें विकेट के रूप में लुथो सिपामला को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
साउथ अफ्रीका को 8वां झटका लग चुका है। उसको ये झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया है। इसके साथ ही भारत को जीत के लिए 2 विकेट की जरूरत है।
साउथ अफ्रीका को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में सातवां झटका लग चुका है। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके साथ ही बुमराह ने टी20 में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।
मार्को यान्सन के रूप में भारत को छठा झटका लग चुका है। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्को के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर केशव महाराज आ चुके हैं। दूसरी तरफ डेवाल्ड ब्रेविस 12 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर के बाद 68/6 है। अब उसे जीत के लिए 60 गेंदों में 108 रन की जरूरत है।
साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। वरुण चक्रवर्ती ने डोनोवन फरेरा को आउट कर भारत को 5वीं सफलता दिलाई। उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 7.5 ओवर के बाद 50/5 है।
बल्ले के बाद हार्दिक पांड्या ने गेंद से जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को आउट कर साउथ अफ्रीकी टीम को चौथा झटका दे दिया है। मिलर ने 1 रन बनाया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 6.1 ओवर के बाद 45/4 है। अब मुकाबले में रोमांच बढ़ चुका है।
अक्षर पटेल ने मुकाबले में अपने पहले ही ओवर में बड़ा विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को 14 रन के स्कोर क्लीन बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर डेविड मिलर आए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 5.3 ओवर के बाद 41/3 है।
भारत की तरह साउथ अफ्रीका की भी खराब शुरुआत रही है। टीम ने तीसरे ही ओवर में 16 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है। डिकॉक के बाद अब ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह ने अपना दूसरा शिकार बना दिया है।
साउथ अफ्रीका को पहला झटका लग चुका है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर अभिषेक शर्मा के हाथों के कैच आउट कराया। इस हिसाब से पहले ही ओवर में भारत को सफलता मिल चुकी है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 गेंदों के बाद 6 रन पर 1 विकेट है।
भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। आखिरी ओवर में नॉर्खिया पर हार्दिक पांड्या ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। हार्दिक 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा ने नाबाद 10 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी।
टीम इंडिया को शिवम दुबे के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्हें डोनोवन फरेरा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दुबे ने मुकाबले में सिर्फ 11 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जितेश शर्मा आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 17.3 ओवर के बाद 140/6 है।
साउथ अफ्रीका को अक्षर पटेल के रूप में पांचवीं सफलता मिल चुकी है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे मैदान पर आ चुके हैं। दूसरी तरफ हार्दिक पांडाया 15 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 14 ओवर के बाद 104/5 है।
टीम इंडिया को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लग चुका है। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या आ चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर के बाद 80/4 है।
कटक में भारत ने बेहद खराब शुरुआत की है। गिल, सूर्यकुमार के बाद अब अभिषेक शर्मा भी पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 6.4 ओवर के बाद 49/3 है। अभिषेक ने 17 रन बनाए और उनके बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुके हैं। दूसरी तरफ तिलक वर्मा 11 रन पर खेल रहे हैं।
भारत की बेहद खराब शुरुआत हुई है। मजह 17 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 2 बड़े विकेट खो दिए हैं। गिल के बाद अब कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट हो चुके हैं। उन्हें भी लुंगी एडगिनी ने पवेलियन के रास्ता दिखाया। सूर्यकुमार के बाद तिलक वर्मा मैदान पर आ चुके हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 3 ओवर के बाद 18/2 है।
टीम इंडिया को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें लुंगी एडगिनी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 4 गेंद के बाद 6/1 है।
कटक में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मैदान पर उतर चुके हैं। अब भारतीय टीम की कोशिश स्कोर बोर्ड को बड़ा करने की होगी।
क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एडन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी और उसका इरादा साउथ अफ्रीका के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने का होगा।
साउथ अफ्रीका टी20 टीम के कप्तान एडेन मारक्रम ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका विकेट उनकी टीम के लिए काफी अहम रहेगा। मारक्रम ने बताया कि वह पहले सनराइजर्स हैदराबाद में अभिषेक के साथ खेल चुके हैं और उन्हें उनकी काबिलियत का अच्छी तरह अंदाजा है। उन्होंने कहा कि अभिषेक एक शानदार बल्लेबाज हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के लिए उन्हें जल्दी आउट करना बड़ी चुनौती होगी। मारक्रम के मुताबिक, अभिषेक मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और यही वजह है कि उनका विकेट साउथ अफ्रीका के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी से एशिया कप में सफल रही टीम की रणनीति और संतुलन एक बार फिर मजबूत होगा। कटक टी20 से पहले सूर्यकुमार ने बताया कि एशिया कप के दौरान नई गेंद से हार्दिक की गेंदबाजी ने टीम को प्लेइंग इलेवन में कई विकल्प और संयोजन आजमाने का मौका दिया था। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजी के साथ उपयोगी बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक टीम के लिए अहम कड़ी हैं। बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण वह एशिया कप फाइनल में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब चोट से पूरी तरह उबरकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार फॉर्म के साथ वापसी कर चुके हैं।
कटक टी20 मुकाबले में शुभमन गिल ओपनर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ओपनिंग के लिए गिल सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि श्रीलंका सीरीज में भी शुभमन ने ऊपर बल्लेबाजी की थी, इसलिए वह उसी स्थान के हकदार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संजू सैमसन को लगातार मौके दिए गए हैं और वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहते हैं। सूर्यकुमार के मुताबिक, तीसरे से छठे नंबर तक बल्लेबाजों में लचीलापन होना जरूरी है और यही बात उन्होंने पूरी बैटिंग यूनिट को समझाई है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 12 में सफलता मिली। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। भारत ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 19 साल पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था।
कटक के बाराबाती स्टेडियम में अब तक ज्यादा हाई-स्कोरिंग टी20 मुकाबले देखने को नहीं मिले हैं। इस मैदान पर कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। आखिरी टी20 मुकाबला जून 2022 में खेला गया था। इन तीन मुकाबलों में भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत की एकमात्र जीत श्रीलंका के खिलाफ रही थी। इस पिच पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों की तुलना में तेज गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होते हैं। शाम के समय ओस गिरने के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ह्यूमिडिटी 40% से ज़्यादा और हवा की गति 7 किमी/घंटा रहने की संभावना है। हालांकि, इस मुकाबले में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी ही करेगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार बरबती स्टेडियम में लाल मिट्टी का पिच होने की संभावना है, जो कुछ उछाल प्रदान करेगा और बैटिंग के लिए आदर्श साबित होगा। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को जब मीडिया इंटरेक्शन के दौरान इस पिच के बारे में बताया गया, तो वह हैरान हो गए, लेकिन उन्होंने यह उम्मीद जताई कि पिच अच्छे से खेलेगा, भले ही उन्हें काले मिट्टी वाली पिच ज्यादा पसंद है।
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटंकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे।