नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान मैच पर दिया बयान  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान के बीच कब शुरू होगी द्विपक्षीय सीरीज? नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया दो-टूक जवाब; जानें क्या कहा

IND vs PAK: पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की वापसी पर कहा है कि क्रिकेट संबंधों की बहाली पर अंतिम फैसला भारत सरकार और गृह मंत्रालय का होगा।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की वापसी पूरी तरह राजनीतिक निर्णय है।

  • क्रिकेट संबंधों की बहाली पर अंतिम फैसला सिर्फ भारत सरकार लेगी।

  • सिद्धू ने यह बात दुबई में जारी डीपी वर्ल्ड आईएलटी-20 लीग के दौरान कही।

  • उन्होंने आईपीएल के बढ़ते दबदबे और टी20 क्रिकेट के भविष्य पर भी विचार रखे।

India vs Pakistan Bilateral Series: भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की वापसी का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी बात कही है। दुबई में जारी डीपी वर्ल्ड आईएलटी-20 लीग में कमेंट्री कर रहे सिद्धू ने साफ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों की बहाली पूरी तरह से एक राजनीतिक फैसला है और इस पर अंतिम मुहर सिर्फ भारत सरकार ही लगाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के बढ़ते दबदबे और टी20 क्रिकेट के भविष्य पर भी खुलकर अपनी राय रखी है।

सरकार के इशारे पर ही कम होंगी दूरियां

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू से भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक मामले राजनीतिक होते हैं और इस पर जो भी फैसला लिया जाना है, वह सरकार ही लेगी। सरकार जनता द्वारा चुनी गई है और उसे फैसले लेने का पूरा अधिकार है।

अगर सरकार किन्हीं कारणों से इन मैचों को नहीं कराने का फैसला करती है, तो उसके पीछे की वजह गृह मंत्रालय बेहतर जानता है। सिद्धू ने आगे जोड़ते हुए कहा कि जब सरकार को यह लगेगा कि दोनों देशों के बीच की दूरियों को कम करने का सही समय आ गया है, तभी क्रिकेट को इस दिशा में एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

2012-13 से बंद है द्विपक्षीय क्रिकेट

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों टीमें केवल ICC और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में ही तटस्थ स्थानों (Neutral Venues) पर आमने-सामने होती हैं।

पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक तनाव काफी बढ़ गया था। इसके बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के द्विपक्षीय खेल संबंधों पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।

पहले हम इंग्लैंड जाते थे, अब पूरी दुनिया भारत आती है

वैश्विक क्रिकेट में भारत की बढ़ती ताकत और आईपीएल के प्रभाव पर बात करते हुए सिद्धू ने भारतीय क्रिकेट के बदलते दौर को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम अपने खेल और स्किल्स को निखारने के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जाते थे, लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। अब पूरी दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए भारत आते हैं।

सिद्धू के मुताबिक, आईपीएल ने युवा भारतीय खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, कोचों और ट्रेनर्स के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका दिया है, जिससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। उन्होंने खेल में मानसिक मजबूती को अहम बताते हुए कहा कि क्रिकेट केवल हाथों से नहीं, बल्कि दिमाग से खेला जाता है और इसमें 70 प्रतिशत भूमिका मानसिक मजबूती की होती है।

टेस्ट और वनडे क्रिकेट के भविष्य पर क्या बोले सिद्धू?

टी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के सिमटते दायरे पर सिद्धू ने व्यावहारिक नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का मौजूदा स्वरूप दर्शकों की मांग और कमर्शियल वैल्यू पर टिका है।

दर्शक टी20 पसंद कर रहे हैं, इसलिए इसे ज्यादा खेला जा रहा है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है। उन्होंने आईएलटी20 के आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए समय के साथ नए प्रयोग और नई लीग्स का आना बेहद जरूरी है।

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक