सरफराज खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: सरफराज खान ने शतक जड़ते ही हासिल की खास उपलब्धि, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरी पारी में भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज खान ने शतक जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरी पारी में भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज खान ने शतक जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। पहली पारी में जीरो पर आउट होने वाले सरफराज ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने कठिन परिस्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया।

सरफराज खान ने 110 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया। सरफराज ने इसी साल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इंग्लैंड की टीम जब भारत आई थी तब सरफराज का डेब्यू हुआ था। डेब्यू मैच में ही सरफराज ने अर्धशतक जड़कर अपने प्रतिभा का प्रमाण दे दिया था।

पहली पारी में जीरो पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा 22 बार हुआ जब कोई बल्लेबाज पहली पारी में जीरो पर आउट हुआ और दूसरी पारी में शतक जड़ दिया हो। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले शिखर धवन ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक जड़ा था। उन्होंने दूसरी पारी में 115 रन बनाए।

दो सीरीज में दो बार हुआ ऐसा

पहली पारी में जीरो पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक बनाने का यह नजारा लगातार दो सीरीज में दो बार देखने को मिला। बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने ऐसा कारनामा किया था। गिल ने चेन्नई में बांग्लादेश के साथ मुकाबले में शून्य पर आउट हुए और दूसरी पारी में शतक लगाया।

26 वर्षीय सरफराज ने दूसरी पारी में 125 रन बनाकर खेल रहे हैं। सरफराज ने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। जिसमें विराट कोहली ने 70 रन बनाएं। चौथे विकेट के लिए सरफराज और पंत ने 113 रन जोड़े।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान