IND vs NZ : 46 को पीछे छोड़ आगे बढ़ी भारतीय टीम, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किया ऐसा कारनामा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 46 रन पर आउट हो गई। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसके आस पास भी कोई टीम नहीं पहुंच सकी है।
46 को पीछे छोड़ आगे बढ़ी भारतीय टीम, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किया ऐसा कारनामा
भारतीय टीम (एक्स/ट्विटर)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 46 रन पर आउट हो गई। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसके आस पास भी कोई टीम नहीं पहुंच सकी है। इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

भारत ने टेस्ट क्रिकेट में इस साल 100 छक्के जड़ते ही इंग्लैंड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2021 में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 87 छक्के लगाए थे। 2022 में इंग्लैंड ने 89 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ा था। लेकिन भारत ने इस साल में इंग्लैंड के 89 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। अब भारतीय टीम 100 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है।

एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला पहला देश भारत बना है। अगर बस इस मैच के पहली पारी को छोड़ दें तब भारतीय टीम के लिए यह साल काफी खास रहा है। भारतीय टीम ने इस साल टी20 विश्व कप अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में रोहित ने भी टीम को फ्रंट से लीड किया है।

मैच का हाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम 46 रन पर सिमट गई। उसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए। जिसमें रचिन रविंद्र ने शतकीय पारी खेली। रचिन रविंद्र ने 135 रनों की पारी खेली। उसके अलावा डेवोन कॉन्वे ने 91 और टिम साउदी ने 65 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट 231 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने 70, सरफराज खान ने नाबाद 70, रोहित शर्मा ने 52 और यशस्वी जयसवाल ने 35 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com