भारत बनाम न्यूजीलैंड  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ Live Score 2nd ODI: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू, टिम साइफर्ट और विल यंग कर रहे बैटिंग

IND vs NZ Live Score Updates: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

राहुल उपाध्याय

IND vs NZ Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच 

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वेलिंगटन के रीजनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। IND VS NZ 2ND ODI ताजा अपडेट के लिए बने रहिए नवभारत ब्लॉग के साथ ...

IND vs NZ Live Score 2nd ODI: जानें कितने ओवर का होगा ये मैच

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा। बारिश की वजह से यह मैच 1 घंटा देरी से शुरू हुआ। मुकाबले में भारत के शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करेगी। खास बात यह है कि बारिश की वजह से ये मुकाबला 47 -47 ओवर का कर दिया गया है।

IND vs NZ Live Score Updates: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।

IND vs NZ Live Score Updates: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब न्यूजीलैंड की टीम क्रीज पर बैटिंग करने उतरेगी।

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 7 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। 

IND vs NZ Live Score 2nd ODI: वेलिंगटन में झमाझम बारिश, कब शुरू होगा मैच? देखें ताजा अपडेट्स

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में अगला इंस्पेक्शन यानी पिच का मुआयना भारतीय समयानुसार 7 बजकर 45 मिनट पर होगा। इसके बाद टॉस और मैच शुरू होने का समय तय किया जाएगा।

IND vs NZ Live Score Updates: बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे के टॉस में देरी

वेलिंगटन के रीजनल स्टेडियम में खराब मौसम और गीले आउटफील्ड के चलते मैदान को ढका गया है. इस वजह से टॉस में देरी हो रही है।  

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन