भारत बनाम न्यूजीलैंड (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दांव पर लगे 5 हजार करोड़! जानिए किसे विजयी बना रहा अंडरवर्ल्ड सट्टा बाजार

IND vs NZ Final: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अब तक 5 से ज्यादा बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में पता चला कि सट्टेबाजों के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए हैं।

मृणाल पाठक

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दोपहर 2:30 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा दांव खेलकर ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। हालांकि टीमों के अलावा कई सट्टेबाज भी इस फाइनल मैच पर दांव खेल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये तक बताया गया है कि इस फाइनल के महामुकाबले में अब तक 5000 करोड़ का सट्टा लग चुका है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अब तक 5 से ज्यादा बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में पता चला कि इसके कनेक्शन दुबई से है। एक मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली कि इन सट्टेबाजों के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और सामान भी जब्त कर लिए हैं।

दाऊद इब्राहिम से है कनेक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार दाऊद इब्राहिम की डि कंपनी दुबई में बड़े क्रिकेट मैचों पर हमेशा से सट्टा लगवाने में शामिल रही है। कई बड़े सट्टेबाज ऐसे बड़े मैचों के दौरान शहरों में मौजूद रहते हैं।

क्या कहता है सट्टा बाजार?

वहीं सट्टा बाजार की मानें तो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम जीत दर्ज करने वाली है। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही है और उसके सभी मैच इसी मैदान पर खेले गए हैं जहां आज फाइनल होना है। इसी मैदान पर टीम इंडिया ने ग्रुप मैचों के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ कम स्कोर का बचाव किया था। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक अजय है भारतीय टीम

ज्ञात हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय टीम खिताब जीतने की पूरी कोशिश में होगी। टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में अब तक इस टूर्नामेंट में अजय है, ऐसे में टीम का प्रयास रहेगा की वह मुकाबला जीतकर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करे।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब