IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। अब तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।
बता दें कि वेलिंगटन के मैदान पर अब तक भारतीय टीम ने टी-20 में कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
भारत ने इस मैदान पर आखिरी टी20 2022 में खेला था, जो बारिश के चलते धुल गया था। हालांकि, 2020 में दोनों टीमों के बीच इसी ग्राउंड पर हुआ टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 3 ओवर की समाप्ती के बाद 22 रन बना लिए है।
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को टिम सीफर्ट के रूप में पहली बड़ी सफलता दिला दी है। टिम सीफर्ट महज 2 रन बनाकर आउट हो गए है और वह पवेलियन की तरफ चले गए है।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग कर रही है। 1 ओवर की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 4 हो गए है। न्यूजीलैंड की तरफ से कीज पर टिम सीफर्ट और फिन एलन बैटिंग कर रहे है।
न्यूज़ीलैंड टीम की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
भारतीय टीम की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।