भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ 3rd T20: बारिश की भेंट चढ़ेगा गुवाहाटी टी20? जानें तीसरे टी20 मैच का मौसम अपडेट

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, बरसापारा में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा, जानिए पूरी वेदर रिपोर्ट।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NZ 3rd T20I Weather Report: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाए हुए है। अब तीसरा मुकाबला जीतते ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर लेगी। यह अहम मैच गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, बरसापारा में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत का टी20 रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है, जहां टीम ने अब तक 3 मुकाबलों में से सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में घरेलू मैदान पर भारत जीत के साथ इतिहास सुधारना चाहेगा।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर नजर

तीसरे टी20 में भारतीय टीम के संयोजन पर सबकी नजर रहेगी। ऑलराउंडर अक्षर पटेल पहले मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद दूसरे मुकाबले में उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। अब देखना होगा कि अक्षर फिट होकर गुवाहाटी में खेल पाते हैं या नहीं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे टी20 में आराम दिया गया था और उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला था। माना जा रहा है कि बुमराह को तीसरे मैच में भी आराम दिया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मैच में हार के बाद दूसरे मुकाबले में 3 बदलाव किए थे, लेकिन इसके बावजूद रायपुर में मेहमान टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अब गुवाहाटी में यह मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो जैसा होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है, तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। ऐसे में कीवी टीम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की कोशिश करेगी।

गुवाहाटी में कैसा रहेगा मौसम

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 रविवार, 25 जनवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दिन सुबह 6 से 9 बजे के बीच हल्की बारिश की संभावना है, जो करीब 5 से 10 प्रतिशत तक बताई जा रही है। हालांकि शाम के समय बारिश की संभावना न के बराबर है। शाम 6 बजे तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात 9 बजे तक गिरकर 17 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में पूरे मैच के होने की उम्मीद है।

बरसापारा स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अब तक 3 टी20 मैच खेले हैं। नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत को 5 विकेट से हराया था। वहीं 2022 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से मात दी थी। इस मैदान पर पहला टी20 मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता था।

पिच रिपोर्ट

एसीए स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लाल मिट्टी की पिच होती है, जिस पर रन बनाना आसान रहता है। शाम के समय ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट