भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
तिलक और नीतीश की जोड़ी ने दिलाई जीत
पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे
India vs New Zealand 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर 2026 को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। भारत को मुकाबला जीतने के लिए 181 रन लक्ष्य दिया।
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को दबाव में रखा। मेजबान टीम ने महज 41 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर बनाने में मुश्किल का सामना करेगा, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाल लिया।
ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने रन गति को बढ़ाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच 116 रनों की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को शुरुआती संकट से बाहर निकाला।
फिलिप्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए, जबकि जैकब्स ने 41 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। उनकी इस साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड 180 रन तक पहुंचने में सफल रहा।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। प्रिंस यादव, कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। शुरुआती सफलता के बावजूद भारतीय गेंदबाज मध्य ओवरों में फिलिप्स और जैकब्स की साझेदारी को जल्दी तोड़ने में नाकाम रहे।
न्यूजीलैंड के 180 रन बनाने के बाद भारतीय टीम के सामने 181 रनों का लक्ष्य है। भारत की नजरें मजबूत शुरुआत और मध्यक्रम के उपयोगी योगदान पर होंगी। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने चार विकेट से जीता था, इसलिए दूसरे मैच में जीत दर्ज कर टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी।
न्यूजीलैंड के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मुकाबले में मैट हेनरी ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को खाता खोलने का मौका नहीं दिया। भारत और न्यूजीलैंड की 5 मैचों की सीरीज में भारत की जीत अहम रहेगी।
मुकाबले में आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए था। तिलक और नीतीश ने धर्य दिखाते हुए टीम जब मुश्किल में थी तो उस मुश्किल से उभारा और 4 विकेट से जीत हासिल की।