वैभव सूर्यवंशी सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

Ind vs NZ 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग ऑर्डर पर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम मैनेजमेंट को घेरा

Vaibhav Sooryavanshi Batting Order: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर खिलाने के फैसले पर पूर्व क्रिकेटर्स मुरली कार्तिक और आर अश्विन ने सवाल उठाए हैं।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग ऑर्डर पर पूर्व क्रिकेटर्स ने उठे सवाल

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच में नहीं चल सके वैभव सूर्यवंशी

  • वैभव के बैटिंग ऑर्डर को लेकर टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठे सवाल

Team India Playing 11: क्राइस्टचर्च में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले को भारतीय टीम ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में चोटिल ईशान किशन की जगह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था। हालांकि, वैभव इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मैच के बाद हुए एक पैनल डिस्कशन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स मुरली कार्तिक और आर अश्विन ने वैभव के बैटिंग ऑर्डर को लेकर टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। इस डिस्कशन पैनल में अजिंक्य रहाणे और अजय जडेजा भी मौजूद थे।

वैभव से ओपनिंग क्यों नहीं कराई गई?

पूर्व स्पिनर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने के फैसले की आलोचना की। कार्तिक ने कहा, "वैभव एक बेहद युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने अब तक सिर्फ एक ही तरीके से (ओपनिंग) बैटिंग की है।

आप टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को इसीलिए रखते हैं ताकि वे जरूरत पड़ने पर अपनी भूमिकाएं बदल सकें। यह अलग बात है कि टीम इंडिया मैच जीत गई, लेकिन अगर आप सूर्यवंशी को खिला रहे थे, तो आज उन्हें ओपनिंग ही करनी चाहिए थी।

सीनियर्स को बदलना चाहिए था अपना रोल

दरअसल, मुरली कार्तिक ने संजू सैमसन का उदाहरण देते हुए कहा कि अनुभवी बल्लेबाजों को युवाओं के लिए अपनी पोजीशन छोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैमसन जैसे सीनियर खिलाड़ी अलग-अलग भूमिकाएं निभाने में सक्षम हैं। ऐसे में सैमसन को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजकर वैभव सूर्यवंशी से ओपनिंग कराई जा सकती थी, जिससे उन पर दबाव कम होता।

पानी के बिना मछली की तरह असहज थे वैभव

दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी कार्तिक की बात का समर्थन किया। अश्विन ने कहा कि छठे ओवर में क्रीज पर उतरना 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बस की बात नहीं थी। वे मैदान पर पानी के बिना मछली की तरह असहज नजर आ रहे थे। वैभव ने एक बड़ा मौका गंवा दिया क्योंकि वे हर गेंद को हिट करने की कोशिश कर रहे थे।

सीनियर खिलाड़ी को वैभव के पास जाना चाहिए था

इसके साथ ही अश्विन ने आगे सीनियर खिलाड़ियों की जिम्मेदारी पर बात करते हुए कहा कि ऐसे नाजुक मौकों पर क्रीज पर मौजूद किसी सीनियर खिलाड़ी को वैभव के पास जाना चाहिए था। उन्हें शांत रहने और गेंद को शरीर के पास खेलने की सलाह देनी चाहिए थी, जो कि ऐसा नहीं हुआ।

तिलक वर्मा और मिडिल ऑर्डर ने दिलाई भारत को जीत

वैभव सूर्यवंशी की छोटी पारी के कारण वे लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई खास असर नहीं छोड़ सके। इसके बावजूद, भारत के मिडिल और लोअर ऑर्डर के शानदार योगदान से टीम ने संकट से उबरते हुए जीत दर्ज की।

स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने संकट के समय नाबाद अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला, जबकि आखिरी ओवरों में नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने तेजी से रन बनाकर टीम इंडिया को 4 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी