भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव  सौजन्य-BCCI
क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Day 3 Live: KL राहुल का ऐतिहासिक शतक, देवदत्त पडिक्कल के साथ शतकीय साझेदारी; स्कोर 260 पार

IND vs NZ 1st Test Day 3 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन KL राहुल ने शानदार शतक जड़ा। देवदत्त पडिक्कल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

प्रिया जैस

IND vs NZ Test Day 3 Live Score: वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। केएल राहुल ने शतक जड़ दिया है, जिससे भारत एक मजबूत स्थिति में आ गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह राहुल का पहला टेस्ट शतक है। इसके साथ ही, वह SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उनके शतक और देवदत्त पडिक्कल के साथ 100 से अधिक रनों की साझेदारी ने भारत को एक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पडिक्कल भी अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं। भारत का कुल स्कोर 260 के पार पहुंच गया है और अभी भी उनके पास नौ विकेट सुरक्षित हैं। दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम एक मजबूत स्थिति में आ गई। न्यूजीलैंड की पहली पारी के 368 रनों के जवाब में, दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद रहे। नौ विकेट हाथ में होने के कारण, भारत की कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द न्यूजीलैंड की बढ़त को खत्म करे और अपनी पहली पारी में एक बड़ा स्कोर खड़ा करे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

IND vs NZ Test Day 3 Live Score: केएल राहुल और पडिक्कल की 150 रन की साझेदारी पूरी

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच 150 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

IND vs NZ Test Day 3 Live Score: न्यूजीलैंड में केएल राहुल का पहला टेस्ट शतक

पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ, भारत के ओपनर केएल राहुल ने 207 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड में यह राहुल का पहला टेस्ट शतक भी है।

IND vs NZ Test Day 3 Live Score: केएल राहुल का ऐतिहासित शतक

केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ा है। उन्होंने पारी के 69वें ओवर में जैकब डफी की गेंद पर सिंगल लेकर यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही, उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती