भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs NZ, 1st T20I: भारतीय खिलाड़ी 17 जनवरी को पहुंचेंगे नागपुर, एयरपोर्ट पर दिनभर रहेगा हलचल

Indian Players: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी 17 जनवरी को नागपुर पहुंच जाएंगे। वहीं टिकट की बिक्री भी 17 जनवरी से शुरू होगी।

उज्जवल सिन्हा

Indian Players Will Arrive on 17th Jan in Nagpur: नागपुर में 21 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 टी20आई मुकाबलों की शृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी शनिवार की शाम से नागपुर पहुंचने लगेंगे। शाम 6 बजे से खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू होगा जो देर रात तक चलता रहेगा। ये सभी खिलाड़ी विभिन्न शहरों से आएंगे। इनके अलावा शेष खिलाड़ी व सहयोगी स्टाफ जो एकदिवसीय शृंखला में शामिल है वह 18 जनवरी को इंदौर में मुकाबला खेलने के बाद 19 को नागपुर पहुंचेंगे।

इसी दौरान न्यूजीलैंड की टीम भी पहुंचेगी। शनिवार की शाम को दिल्ली से 6 बजे रवि बिश्नोई, दिल्ली से 6.10 बजे रिंकू सिंह, बेंगलुरु से 6.30 बजे ईशान किशन, संजू सैमनसन, हैदराबाद से 8.40 बजे वरुण चक्रवर्ती, अहमदाबाद से 8.55 बजे जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और मुंबई से 9.30 बजे कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांडया, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट पर शाम से रहेगा हलचल

ये सभी विभिन्न एयरलाइन के माध्यम से नागपुर आएंगे। ये खिलाड़ी 18 जनवरी को शाम 5.30 से 8.30 बजे तक जामठा स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। वहीं दोनों टीमों का मुख्य प्रैक्टिस सेशन 20 जनवरी को होगा जिसमें दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक न्यूजीलैंड की टीम और शाम 5.30 से 8.30 बजे तक भारतीय टीम प्रैक्टिस करेगी।

अय्यर और रवि बिश्नोई की टीम में हुई वापसी

भारतीय टीम में तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर की वापसी टी20 टीम में 2 साल के बाद हुई है। वहीं पहले वनडे में लगी चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है।

10 बजे से शुरू होगी ऑनलाइन टिकटों की बिक्री

आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री 17 जनवरी से सुबह 10.00 बजे ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमाटो’ मोबाइल एप एवं वेबसाइट ‘डिस्ट्रिक्ट डॉट इन’ के माध्यम से ऑनलाइन शुरू होगी। एक व्यक्ति एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से अधिकतम दो टिकट ही बुक कर सकेगा। ऑनलाइन बुक किए गए टिकट 18 से 20 जनवरी तक सुबह 9.30 से रात 8.00 बजे तक बिलिमोरिया हॉल, सिविल लाइंस से प्राप्त किए जा सकेंगे। जामठा स्टेडियम में कोई रिडेम्पशन काउंटर नहीं होगा।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब